मंदिरों में शक्ति होती तो... सपा नेता की टिप्पणी से मचा बवाल, बीजेपी का पलटवार
News Image

समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं के विवादित बयानों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहले रामजी राम की राणा सांगा पर टिप्पणी से उपजे विवाद के बाद अब सपा महासचिव इंद्रजीत सरोज ने मंदिरों को लेकर विवादित बयान देकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है।

कौशांबी में सपा के अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में बोलते हुए इंद्रजीत सरोज ने मंदिरों की शक्ति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर मंदिरों में शक्ति होती तो महमूद गजनवी और मोहम्मद गौरी भारत आकर देश को लूटकर नहीं ले जाते।

सरोज ने बिना नाम लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ताकत तो सत्ता के मंदिर में है, तभी तो बाबा आज अपना मंदिर छोड़कर सत्ता के मंदिर पर विराजमान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग नकली हिंदू बनकर दलितों के वोटों का सौदा करते हैं और राजपाठ लेकर हेलीकॉप्टर से घूमते हैं।

इतना ही नहीं, सरोज ने तुलसीदास पर भी विवादित टिप्पणी करते हुए उन्हें दलित शिक्षा का विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि तुलसीदास ने दलितों की तुलना सांप से की थी।

सरोज के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भाजपा ने कहा है कि अखिलेश यादव के इशारे पर सपा नेता लगातार गलत बयानबाजी करके प्रदेश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दयाशंकर ने कहा कि मोहम्मद गोरी और औरंगजेब देश के गद्दारों की वजह से भारत में आए थे और आज भी ऐसे गद्दार मौजूद हैं जो ऐसी बातें करते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति को आज पूरी दुनिया स्वीकार कर रही है, और लोग विदेशों से भारत आकर हरे रामा, हरे कृष्णा कर रहे हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

राहुल गांधी के सहयोगी हफीजुल अंसारी का विवादित बयान: संविधान से पहले शरीयत

Story 1

केसरी 2 देख बोलीं सीएम रेखा गुप्ता - देश के लिए मरना नहीं, जीना सीखें; अक्षय ने पीएम मोदी को कहा धन्यवाद

Story 1

अमित अंकल बोलकर गए हैं, पापा फिर से CM बनेंगे : नीतीश कुमार के बेटे का वीडियो वायरल!

Story 1

भारी बारिश का अलर्ट: 10 से ज्यादा राज्यों में आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी

Story 1

मध्य पूर्व में तबाही: युद्ध नहीं, धूल ने छीनी सांसें!

Story 1

धोनी का रहस्य: विकेट देखा, मार दिया... अनोखे नो लुक रन आउट का खुलासा!

Story 1

IND vs BAN: बांग्लादेश दौरे का शेड्यूल हुआ जारी, BCCI का बड़ा ऐलान!

Story 1

नवी मुंबई में हड़कंप: चलती कार से लटकता दिखा हाथ , सच जानकर उड़े होश!

Story 1

चीन का अद्भुत आविष्कार: आग बुझाने वाला मानव-रूप रोबोट, देखकर दंग रह जाएंगे!

Story 1

मनमानी का रिजल्ट भुगतने के लिए तैयार हो जाएं किसी भी स्कूल, फीस बढ़ोतरी पर CM की चेतावनी!