ओडिशा के पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक गरुड़ मंदिर के शिखर पर लगे पवित्र ध्वज को अपने पंजों में पकड़कर उड़ रहा है।
यह दृश्य देखकर भक्तों में हैरानी और कौतूहल का माहौल है। कुछ लोग इसे भगवान जगन्नाथ की लीला मान रहे हैं, तो कुछ इसे किसी बड़े संकेत से जोड़ रहे हैं।
यह वीडियो फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर खूब शेयर किया जा रहा है। कई यूजर्स ने इसे शुभ संकेत बताया, तो कुछ ने चिंता जताई है। मंदिर प्रशासन की ओर से अभी तक इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। कुछ स्थानीय पुजारियों ने इसे एक सामान्य प्राकृतिक घटना बताया है।
कुछ लोगों को यह घटना 2020 की याद दिला रही है, जब मंदिर के ध्वज में आकाशीय बिजली से आग लग गई थी। इसके बाद ही दुनिया में कोरोना महामारी फैल गई थी। इसी वजह से अब भी कुछ श्रद्धालु इस घटना को लेकर आशंकित हैं। कुछ स्थानीय लोगों का दावा है कि गरुड़ जिस ध्वज को उड़ाकर ले गया वह जगन्नाथ मंदिर का नहीं बल्कि पास के किसी दूसरे मंदिर का था।
जगन्नाथ मंदिर का ध्वज धार्मिक ही नहीं, वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी रहस्यमयी है। मान्यता है कि हवा किसी भी दिशा से चले, ध्वज की दिशा हमेशा एक ही रहती है। यह बात वैज्ञानिकों को भी हैरान करती रही है। इस रहस्य का आज तक कोई स्पष्ट वैज्ञानिक उत्तर नहीं मिला है।
भगवान जगन्नाथ मंदिर में प्रतिदिन ध्वज बदला जाता है। इस प्रक्रिया को बेहद शुभ और अनिवार्य माना जाता है। मान्यता है कि जिस दिन ध्वज नहीं बदला गया, उस दिन से मंदिर 18 वर्षों के लिए बंद हो सकता है। इसलिए प्रतिदिन एक पुजारी 45 मंजिल जितनी ऊंचाई पर चढ़कर नया ध्वज लगाता है। यह कार्य बिना किसी सुरक्षा उपकरण के किया जाता है।
एक प्राचीन मान्यता के अनुसार, एक भक्त ने सपना देखा था कि मंदिर का ध्वज फट गया है। जब पुजारियों ने अगली सुबह देखा, तो वास्तव में ध्वज फटा हुआ था। तभी से हर दिन ध्वज बदलने की परंपरा शुरू हुई। ऐसा माना जाता है कि पुराना ध्वज बुरी ऊर्जा को सोख लेता है, इसलिए उसे हटाना जरूरी होता है।
मंदिर के शिखर पर एक विशाल सुदर्शन चक्र स्थित है, जिसका वजन लगभग 1000 किलोग्राम है। यह चक्र किस प्रकार बिना आधुनिक तकनीक के इतनी ऊंचाई पर स्थापित किया गया, यह आज भी रहस्य बना हुआ है। यह चक्र हर दिशा से देखने पर सामने प्रतीत होता है, जो इसे और भी चमत्कारी बनाता है।
जगन्नाथ मंदिर के ध्वज को लेकर गरुड़ की इस घटना से चारों ओर सनसनी फैल गई है। लोग इस घटना को तमाम शंका आशंका से जोड़ रहे हैं।
उड़ीसा में जगन्नाथ मंदिर के ध्वज को लेकर बाज की परिक्रमा से सनसनी फैल गई है। लोग इस घटना को तमाम शंका आशंका से जोड़ रहे हैं#JagannathTemple #Jagannath #viralvideo #socialmedia #Temple @navodayatimes13 pic.twitter.com/Ns73vXsKAE
— @navodayatimes (@navodayatimes13) April 14, 2025
वार्ड बॉय बना डॉक्टर! इंजेक्शन लगाते वीडियो वायरल, नौकरी से निकाला गया
जीत के बाद भी कांप रही थीं प्रीती जिंटा, चहल को गले लगाकर पोंटिंग को बताई ये बात!
धूल भरी आंधी: खाड़ी देशों में जीवन अस्त-व्यस्त, घरों में कैद हुए नागरिक
करुण नायर का रन आउट: क्या अभिषेक पोरेल को ठहराना सही है दोष?
राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीता, दिल्ली कैपिटल्स पहले बल्लेबाजी करेगी
उत्तराखंड में अगले 4 दिनों तक बादल गरजेंगे, 7 जिलों में बिजली और ओले गिरने का खतरा!
जस्टिस बीआर गवई होंगे देश के अगले मुख्य न्यायाधीश!
अलीगढ़: होने वाले दामाद के साथ भागी सास, पिता ने किया चौंकाने वाला खुलासा!
ममता ने क्यों बुलाया इमाम सम्मेलन? क्या मुस्लिम वोट बैंक में फंसी TMC अब बाहर नहीं निकल पाएगी?
मुर्शिदाबाद हिंसा: पूरे भारत के लिए खतरे की घंटी, जड़ें समझना ज़रूरी