जीत के बाद काव्या मारन ने लगाया अभिषेक शर्मा की मां को गले, मां बोलीं - अब स्टॉप नहीं लगेगा!
News Image

अभिषेक शर्मा की ऐतिहासिक पारी और जीत के बाद स्टेडियम में खुशी का माहौल था। सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन ने अभिषेक शर्मा की मां को गले लगाकर अपनी खुशी जाहिर की।

शनिवार को अभिषेक शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 141 रनों की शानदार पारी खेली। यह मैच देखने के लिए अभिषेक के माता-पिता भी स्टेडियम में मौजूद थे।

हैदराबाद की यह लगातार चार मैचों की हार के बाद पहली जीत थी, जिसके बाद टीम अंक तालिका में 10वें से 8वें नंबर पर आ गई है।

पिछले चार मैचों में हार से काव्या मारन मायूस थीं। पंजाब किंग्स की तूफानी बल्लेबाजी के दौरान भी वो चिंतित दिखाई दीं।

लेकिन जैसे ही अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने हैदराबाद की पारी की शुरुआत की, काव्या की खुशी हर गेंद के साथ बढ़ती गई।

टीम की जीत के बाद काव्या खुशी से झूम उठीं और उन्होंने अभिषेक शर्मा की मां को गले लगा लिया।

मैच के बाद अभिषेक शर्मा की मां ने कहा, सबको खुशी है, मां को खुशी है। पूरे हैदराबाद को खुशी है कि मैच जीते हैं। थोड़ा स्टॉप लग गया था लेकिन अब नहीं लगेगा। अब ये जीत ऐसे ही रहेगी।

अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनकी मां का आशीर्वाद हमेशा उनके दिल में रहता है। उन्होंने पहले कहा था कि उनके माता-पिता का इंतजार सिर्फ वो नहीं बल्कि पूरी टीम कर रही थी क्योंकि वे टीम के लिए भाग्यशाली रहे हैं।

अभिषेक शर्मा आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 55 गेंदों में 10 छक्कों और 14 चौकों की मदद से 141 रन बनाए। यह अभिषेक का आईपीएल का पहला शतक भी है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

DC के खिलाफ 18 रन बनाकर रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड!

Story 1

मुर्शिदाबाद में सांप्रदायिक हिंसा: जान बचाने के लिए नावों से पलायन कर रहे हिंदू परिवार

Story 1

जगन्नाथ मंदिर से ध्वज ले गया बाज: दिव्य संकेत या चमत्कार?

Story 1

बीजेपी विधायक के बेटे की गुंडागर्दी से गरमाई मध्य प्रदेश की सियासत!

Story 1

कप्तान हो तो धोनी जैसा: पंत को दिया क्रिकेटिंग ज्ञान, वीडियो वायरल

Story 1

मुस्लिम को पार्टी अध्यक्ष बनाओ, संसद में दो 50% सीट: पीएम मोदी ने कांग्रेस को दी चुनौती

Story 1

पत्नी के सामने ही दूसरी महिला ने पकड़ा पति का गुप्तांग, मचा हड़कंप!

Story 1

लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में भीषण आग, 200 से अधिक मरीजों का रेस्क्यू

Story 1

हैदराबाद के पार्क हयात होटल में लगी भीषण आग, IPL टीम SRH को सुरक्षित निकाला गया

Story 1

27 करोड़ मिलने के बाद पहला अर्धशतक, फिर भी ऋषभ पंत पर सवालों की बौछार!