DC के खिलाफ 18 रन बनाकर रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड!
News Image

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रोहित शर्मा का बल्ला एक बार फिर खामोश रहा। धमाकेदार शुरुआत के बावजूद, वह मात्र 12 गेंदों में 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उनकी पारी में दो चौके और एक छक्का शामिल था।

रोहित शर्मा के लिए आईपीएल 2025 अब तक किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। 5 मैचों में उन्होंने 11 की मामूली औसत से सिर्फ 56 रन बनाए हैं।

हालांकि, अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में सिर्फ 18 रन बनाकर ही रोहित ने एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया। उन्होंने विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़कर एक खास मामले में नंबर वन का स्थान प्राप्त कर लिया है।

18 रनों की पारी में एक छक्का लगाकर रोहित शर्मा आईपीएल में भारत की ओर से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

रोहित शर्मा ने 257 पारियों में 283 छक्के लगाए हैं, जबकि विराट कोहली के नाम 250 पारियों में 282 छक्के दर्ज हैं।

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने 357 छक्के लगाए हैं। गेल के बाद रोहित शर्मा दूसरे, विराट कोहली तीसरे और एमएस धोनी 259 छक्कों के साथ चौथे स्थान पर हैं।

रोहित शर्मा के लिए आईपीएल 2025 बल्ले से काफी निराशाजनक रहा है। 5 मैचों में उन्होंने कुल मिलाकर सिर्फ 56 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सबसे बड़ा स्कोर 18 रन रहा है।

रोहित शर्मा शुरुआत तो अच्छे अंदाज में करते हैं, लेकिन हर बार खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गँवा देते हैं। मुंबई इंडियंस के लिए रोहित का फॉर्म में आना बेहद ज़रूरी है। 6 मैचों में मुंबई इंडियंस ने अभी तक 2 मुकाबले ही जीते हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

भारत के पड़ोस में हलचल: रूस के 3 जंगी जहाजों का बांग्लादेश में आगमन, चीन में खलबली

Story 1

चू** समझ रही है क्या? गाजियाबाद पुलिस अधिकारी का महिला से अभद्रता करते वीडियो वायरल

Story 1

धोनी का रहस्य: विकेट देखा, मार दिया... अनोखे नो लुक रन आउट का खुलासा!

Story 1

दादाजी का अनोखा तर्क: इस तरह पिएंगे शराब, तो रहेंगे आबाद!

Story 1

विकेट देखा तो मार दिया... : धोनी के रन आउट पर विनम्रता और जहीर का मिमिक्री

Story 1

केस में कुछ नहीं है यार... : ईडी दफ्तर में पेशी के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा

Story 1

जगन्नाथ मंदिर पर चील का हमला, ध्वज लेकर उड़ा! अनहोनी की आशंका से दहशत

Story 1

पंजाब किंग्स में 3 तो KKR में 2 बड़े बदलाव, मैक्सवेल और फर्ग्यूसन प्लेइंग इलेवन से बाहर

Story 1

हर शहर में 8-10 मौतें हों: कांग्रेस नेता का भड़काऊ बयान, गिरफ्तारी

Story 1

अलीगढ़: होने वाले दामाद के साथ भागी सास, पिता ने किए चौंकाने वाले खुलासे!