महेंद्र सिंह धोनी को उनके शांत स्वभाव और रणनीतिक दिमाग के लिए क्रिकेट जगत में सम्मान दिया जाता है। उन्होंने न केवल अपनी टीम को कई जीतें दिलाई हैं, बल्कि विपक्षी टीम के खिलाड़ियों को भी समय-समय पर मार्गदर्शन दिया है।
ऐसा ही एक दृश्य ऋषभ पंत के साथ सामने आया, जब लखनऊ सुपर जाइंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जा रहे मैच में धोनी ने उन्हें क्रिकेट के कुछ महत्वपूर्ण टिप्स दिए। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।
वायरल वीडियो में ऋषभ पंत एक शॉट खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद धोनी और पंत के बीच कुछ बातचीत होती है। पंत फिर धोनी को मैदान की दूसरी तरफ इशारा करते हुए कुछ समझाते हैं। इसके जवाब में धोनी उन्हें क्रिकेट से जुड़े कुछ सुझाव देते हैं और इशारों में उन्हें कुछ समझाते हुए नज़र आते हैं। कैमरामैन ने इस पूरी घटना को कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
गौरतलब है कि आईपीएल 2025 के 30वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था। लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 166 रन बनाए। ऋषभ पंत ने 49 गेंदों में 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 63 रनों की शानदार पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाए हैं। चेन्नई को जीत के लिए 26 गेंदों में 52 रनों की आवश्यकता है। रचिन रवीन्द्र ने चेन्नई की ओर से 37 रन बनाए।
— Pappu Plumber (@tappumessi) April 14, 2025*
धोनी ने मैदान पर ही 4 लाख के कुत्ते को उठा कर पटका!
दिल्ली में श्रमिकों के लिए खुशखबरी! न्यूनतम मजदूरी में भारी इजाफा, 1 अप्रैल 2025 से लागू!
क्या धोनी ने इशारों में रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी पर उठाया सवाल?
तेंदुए पर भारी पड़े कुत्ते, दोस्त को बचाने के लिए किया हल्ला, दुम दबाकर भागा!
ये गेंदबाज सीधा पिच पर करता है अटैक ! KKR के पूर्व खिलाड़ी ने खोला ऐसा राज, IPL में मचेगा हड़कंप!
राणा सांगा को गद्दार कहने वाले सपा सांसद का नया दावा: हर मंदिर के नीचे बौद्ध मठ!
IPL इतिहास में पहली बार: पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास, सबसे छोटे स्कोर का किया बचाव!
वार्ड बॉय बना डॉक्टर! इंजेक्शन लगाते वीडियो वायरल, नौकरी से निकाला गया
लालू यादव: राजनीति में अपंग, परिवार में बेकार? - तेजस्वी पर नीरज कुमार का तीखा हमला
ससुराल में मौज-मस्ती? मैक्सवेल फिर फ्लॉप, फैंस ने उड़ाया मजाक!