कोलकाता: पश्चिम बंगाल में वक्फ संशोधन अधिनियम को लेकर विरोध प्रदर्शन अभी भी जारी है। पुलिस ने मुर्शिदाबाद से 12 और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है, जिसके साथ ही गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या 150 से अधिक हो गई है। हिंसा में तीन लोगों की मौत के बाद पुलिस पूरी तरह से सतर्क है।
पुलिस ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कुछ घंटों में कोई नई हिंसा की घटना सामने नहीं आई है। संवेदनशील इलाकों में सुरक्षाबलों ने कड़ी निगरानी रखी है।
मुर्शिदाबाद के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूती, धुलियां, समसेरगंज और जंगईपुर जैसे इलाकों में स्थिति शांतिपूर्ण है। पुलिस ने रात में कई जगहों पर छापेमारी की, जिसके दौरान इन 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
हिंसक प्रदर्शन के कारण इलाके में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNS) की धारा 163 के तहत कई प्रतिबंध लगाए गए हैं।
सुरक्षाबल मुख्य मार्गों पर आने-जाने वाले सभी वाहनों की जांच कर रहे हैं। संवेदनशील इलाकों में पुलिस की लगातार गश्त जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी चल रही है और आगे भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
गौरतलब है कि शुक्रवार को वक्फ संशोधन अधिनियम के संसद से पारित होने के बाद पश्चिम बंगाल में हालात बिगड़ गए थे। विरोध प्रदर्शन के दौरान कई इलाकों में हिंसा भड़क उठी थी। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ियों में आग लगा दी थी, सुरक्षाबलों पर पत्थर फेंके गए थे और कई महत्वपूर्ण रास्ते बंद कर दिए गए थे।
मुर्शिदाबाद में हिंसा का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला, जहां तीन लोगों की जान चली गई। शनिवार को समसेरगंज के जाफराबाद में एक पिता-पुत्र का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। चाकू से गोदकर दोनों की हत्या कर दी गई थी। मृतकों की पहचान हरगोबिंदो दास और चंदन दास के रूप में हुई है। इसके अलावा सूती में गोली लगने से 21 वर्षीय इलियाज मोमिन की भी मौत हो गई थी। इस हिंसा में 18 पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
*#WATCH | Murshidabad violence | West Bengal | Inspector General of South Bengal Frontier, BSF, Karni Singh Shekhawat reached the violence-hit area after the Calcutta High Court ordered deployment of central forces in the affected area. (12.04) pic.twitter.com/9smP0vfTAh
— ANI (@ANI) April 12, 2025
मुंबई में कार सवार पापा की परी का ट्रैफिक पुलिस को धौंस, वायरल वीडियो पर मचा बवाल
मेहुल चोकसी का मालाबार हिल्स स्थित फ्लैट बना जर्जर, दीवारों पर नोटिस, बकाया करोड़ों का मेंटेनेंस
लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में भीषण आग, 200 से अधिक मरीजों का रेस्क्यू
मुर्शिदाबाद हिंसा पर ममता बनर्जी का बयान: धर्म से खिलवाड़ नहीं होना चाहिए
27 करोड़ मिलने के बाद पहला अर्धशतक, फिर भी ऋषभ पंत पर सवालों की बौछार!
लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में भीषण आग, मरीजों को सुरक्षित निकाला गया, सीएम योगी ने लिया संज्ञान
लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में भीषण आग, मरीजों के फंसने की आशंका
बिहार में राजनीतिक भूचाल: पशुपति पारस ने एनडीए को दिया झटका, महागठबंधन की ओर बढ़े कदम!
तोहा सिद्दीकी का विवादित बयान: भारत में वक्फ बोर्ड की जमीन पाकिस्तान जितनी!
पीएम मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला: मुस्लिम समाज की चिंता है तो अध्यक्ष क्यों नहीं बनाते?