लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में भीषण आग, मरीजों के फंसने की आशंका
News Image

लखनऊ में सोमवार रात लोकबंधु अस्पताल में अचानक भीषण आग लग गई। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

अस्पताल में कई मरीजों और कर्मचारियों के फंसने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से बात कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। आग लोकबंधु अस्पताल की दूसरी मंजिल में लगी है। अधिकांश मरीजों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने का काम जारी है।

राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि, आग की लपटें काफी भीषण हैं। अस्पताल प्रशासन की ओर से अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

दमकल विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम आग बुझाने में जुटी है। आईसीयू में भर्ती सभी 40 मरीजों को दमकल विभाग ने सुरक्षित बाहर निकाला। 200 से ज्यादा मरीजों को केजीएमयू, सिविल और बलरामपुर अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। पुलिस ने पूरे अस्पताल को खाली करा दिया है।

जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने कहा कि आग लगने की सूचना मिलते ही फायर बचाव टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान चलाया गया। सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और उन्हें तीन जगहों पर रेफर किया गया। स्थिति नियंत्रण में है।

पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। सभी मरीजों को निकालकर नजदीकी अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि भूतल पर धुआं देखा गया। अस्पताल के कर्मचारियों ने तुरंत मरीजों को शिफ्ट करना शुरू कर दिया। लगभग 200 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। कोई मरीज हताहत नहीं हुआ है। 2-3 गंभीर मरीजों को केजीएमयू के आईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

नोएडा: मेड ने पानी में पेशाब मिलाकर लगाया पोछा, CCTV में कैद हुई हरकत

Story 1

मुर्शिदाबाद हिंसा: क्या बता रहे हैं लोग, कैसे हैं हालात?

Story 1

क्या 111 रन बनाकर भी जीत मुमकिन है? पंजाब किंग्स ने पलटी बाज़ी, केकेआर का बुरा हाल!

Story 1

राणा सांगा पर विवादित टिप्पणी के बाद सपा सांसद का नया बयान: हर मंदिर के नीचे बौद्ध मठ, तुममें किसका DNA?

Story 1

धोनी ने पंत को बताया अपना सीक्रेट रनआउट फॉर्मूला! कैमरे में कैद हुई गुफ्तगू

Story 1

क्या अमित शाह ने भी कहा, नीतीश कुमार ही होंगे मुख्यमंत्री चेहरा? निशांत कुमार का चौंकाने वाला बयान!

Story 1

अंतरिक्ष से अद्भुत नज़ारा: ISS ने दिखाई जगमगाते भारत की मनमोहक तस्वीर

Story 1

मुर्शिदाबाद हिंसा: बांग्लादेशी उपद्रवियों का हाथ, केंद्र ने भेजी अतिरिक्त सुरक्षा

Story 1

श्रेयस अय्यर का मास्टरस्ट्रोक: कप्तानी से पलटा मैच, जीत के बाद टीम को दी चेतावनी!

Story 1

गैस चूल्हे से शावर! शख्स के जुगाड़ ने मचाया इंटरनेट पर तहलका