चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ के बीच हुए मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी का जादू देखने को मिला। बल्ले से तो उन्होंने कमाल दिखाया ही, साथ ही विकेटकीपिंग और कप्तानी में भी दर्शकों का दिल जीत लिया। धोनी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से लखनऊ के लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।
मैच के बाद धोनी और पंत के बीच एक खास बातचीत हुई, जिसमें धोनी ने पंत को अपना एक सीक्रेट बताया, जो कैमरे में कैद हो गया। रोमांचक मुकाबले में चेन्नई ने लखनऊ को 5 विकेट से हराया।
दरअसल, लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी के दौरान धोनी ने एक शानदार रनआउट किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 19वें ओवर में पथिराना की गेंद पर अब्दुल समद को चकमा देकर गेंद विकेट के पीछे धोनी के पास गई। समद और पंत ने तुरंत रन के लिए दौड़ लगाई।
धोनी ने तेजी और चतुराई दिखाते हुए गेंद को नॉन-स्ट्राइकर की तरफ फेंका, जब समद विकेट से दूर थे। समद को उम्मीद नहीं थी कि धोनी का थ्रो नॉन-स्ट्राइकर की तरफ आएगा, इसलिए वे धीमे दौड़ रहे थे। धोनी का थ्रो एकदम सटीक निशाने पर लगा और समद को पवेलियन लौटना पड़ा।
मैच के बाद पंत धोनी से उसी लाजवाब रनआउट पर चर्चा करते हुए दिखे। पंत ने धोनी से पूछा कि उन्होंने वो रनआउट कैसे किया।
धोनी ने मजाकिया अंदाज में कहा, विकेट देखा और मार दिया। वो थ्रो चाहे स्टंप पर लगता या मिस करता, मेरे दिमाग में बस यही था।
पंत, धोनी और जहीर खान भी साथ में नजर आए, और जहीर धोनी के थ्रो करने के अंदाज को कॉपी करते हुए दिखाई दिए।
बातचीत के दौरान पंत ने धोनी से कहा, लग जा रहा है ना इसलिए। पंत ने माना कि उन्हें डर था कि धोनी कहीं उन्हें ही रनआउट न कर दें, इस वजह से वो तेजी से भाग रहे थे।
*MS DHONI WITH THE NO-LOOK MISSILE FROM BEHIND THE STUMPS!!💥🔥💥🔥
— Abhinav MSDian™ (@Abhinav_hariom) April 14, 2025
RUNS OUT SAMAD AT NON-STRIKER’S!!
Bro’s 43 but still moving like a NINJA!!
THALA BLOOD STILL ICE COLD
😭🔥😭🔥 #MSDhoni #IPL2025 #LSGvsCSK #LSGvCSK 😭😭😭😭😭😭pic.twitter.com/D1g0GXMGRS
16 साल के लड़के ने दांतों से खींचा ट्रैक्टर, सबकी आंखें रह गईं खुली की खुली!
अपने गिरेबां में झांके पाकिस्तान : विदेश मंत्रालय ने वक्फ कानून पर की टिप्पणी को नकारा
नन्ही शिकायत, बड़ा एक्शन: सीएम ने स्कूल फीस बढ़ोतरी पर दिए जांच के आदेश!
संजीव गोयनका का दोहरा चेहरा: मैदान पर गले लगाया, ड्रेसिंग रूम में लगाई फटकार!
बेंगलुरु: मस्जिद के बाहर बुर्का पहनी महिला को तालिबानी सजा, भीड़ ने डंडों से पीटा
14 साल बाद टूटा रामपाल का प्रण, PM मोदी ने खुद पहनाए जूते
सास-दामाद के भागने का CCTV आया सामने, कासगंज रेलवे स्टेशन पर दिखा राहुल
श्रेयस अय्यर का मास्टरस्ट्रोक: कप्तानी से पलटा मैच, जीत के बाद टीम को दी चेतावनी!
काव्या मारन की SRH में नया धमाका: पंजाब को दोहरा शतक से दहलाने वाला बल्लेबाज टीम में शामिल!
दादाजी का अनोखा तर्क: इस तरह पिएंगे शराब, तो रहेंगे आबाद!