सास-दामाद के भागने का CCTV आया सामने, कासगंज रेलवे स्टेशन पर दिखा राहुल
News Image

अलीगढ़, उत्तर प्रदेश में सास और दामाद की प्रेम कहानी हर तरफ चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों घर से भागे हुए हैं और अभी तक उनका कोई पता नहीं चला है।

पुलिस को अब पता चला है कि सास को भगाकर ले जाने वाला युवक, राहुल, कासगंज से किसी ट्रेन में सवार हुआ था। कासगंज रेलवे स्टेशन पर वह सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिया है। फुटेज में राहुल खड़ा हुआ दिख रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, राहुल और अनीता को दो दोस्त रेलवे स्टेशन पर बाइक पर छोड़कर आए थे। पुलिस ने उन दोनों दोस्तों सहित चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस कई जिलों में दोनों की तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।

महिला के पति ने पहले ही दावा किया था कि दोनों को भगाने में दोस्तों ने मदद की है। जितेंद्र ने आशंका जताई थी कि बाइक के जरिए दोनों को कासगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंचाया गया था, जहां से वे फरार हुए। राहुल और अनीता गुजरात में छिपे हो सकते हैं। पहले राहुल गुजरात में ही रहता था।

पहले माना जा रहा था कि दोनों की आखिरी लोकेशन उत्तराखंड के रुद्रपुर में मिली है। महिला के पति के दावों के बीच पुलिस को पता चला कि दोनों की आखिरी लोकेशन कासगंज ही थी। दोस्तों ने ही बाइक दी, जिसके जरिए वे रेलवे स्टेशन पहुंचे थे।

पुलिस मामले में राहुल के घर जाकर भी पूछताछ कर चुकी है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि उन्हें भगाने में किस-किसकी भूमिका रही है? मददगारों से ही पुलिस को सुराग हाथ लग सकते हैं। दोस्तों की लिस्ट भी बनाई गई है।

मीडिया से बातचीत में जितेंद्र ने कहा कि राहुल ने गुजरात में बिजनेस करने की बात कही थी। वह फेरी लगाता था, यह बात उनसे छिपाई गई। गुजरात में उसका कोई निश्चित ठिकाना नहीं है। उनके पास इतनी ही जानकारी है कि वह अनीता को लेकर वहां छिपा हो सकता है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

बिहार चुनाव: तेजस्वी, राहुल और खरगे ने बनाई रणनीति, कांग्रेस की 70 सीटों पर दावेदारी!

Story 1

खाकी छोड़ राजनीति में: कौन हैं नुरुल होदा, जो थामेंगे मुकेश सहनी का हाथ?

Story 1

किसी के मोहरे मत बनो: वक्फ कानून पर हिंसा के बीच चिश्ती की नसीहत

Story 1

श्रेयस अकेले कब तक मैच जिताएंगे? पंजाब की बल्लेबाजी चिंता का विषय!

Story 1

शादी से मुकरने पर बॉयफ्रेंड की हड्डी-पसली एक कर दी, दबंग गर्लफ्रेंड का कारनामा!

Story 1

सनी देओल की जाट का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, पांचवें दिन 47 करोड़ का आंकड़ा पार!

Story 1

नोएडा: मेड ने पानी में पेशाब मिलाकर लगाया पोछा, CCTV में कैद हुई हरकत

Story 1

IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद को करारा झटका, एडम ज़म्पा हुए बाहर!

Story 1

पत्नी की ख्वाहिश पूरी, कार आई, पति के छलके आंसू

Story 1

अमित अंकल बोल कर गए हैं पापा बनेंगे सीएम : नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने तोड़ी चुप्पी