अहमदाबाद में कांग्रेस के अधिवेशन के दूसरे दिन मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर यही हाल रहा तो एक दिन ऐसा आएगा जब मोदी सरकार, और खुद मोदी जी, देश की संपत्तियां बेचकर चले जाएंगे।
खरगे ने आरोप लगाया कि एयरपोर्ट, माइनिंग, मीडिया हाउस हो या टेलीकॉम, सब कुछ मोदी सरकार अपने उद्योगपति मित्रों को दिलवा रही है। उन्होंने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया।
कांग्रेस अध्यक्ष ने वक्फ को लेकर भी मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि संसद देर रात 5 बजे तक चली, लेकिन सरकार के पास जरूरी मुद्दों पर चर्चा के लिए समय नहीं था। उन्होंने अमेरिका द्वारा भारत पर 26 प्रतिशत टैरिफ लगाने का भी जिक्र किया, जिस पर संसद में चर्चा की अनुमति नहीं दी गई।
खरगे ने 11 सालों में विपक्ष के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पहले सेंटर-स्टेट रिलेशन इतना अच्छा था कि कोई भी आकर कुछ भी मांग सकता था। लेकिन अब मोदी सरकार, बजट में ऐलान होने के बाद भी राज्यों को फंड नहीं देती, खासकर नरेगा के लिए।
उन्होंने कहा कि जो अमीर का दोस्त है, वो गरीब का दोस्त नहीं बन सकता।
अपने संबोधन में खरगे ने गांधीजी के विचारों को भी याद किया। उन्होंने कहा कि हमें विषैले सिद्धांतों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरे देश की सेवक है और सांप्रदायिक संस्थाओं और उनके जहरीले सिद्धांतों के खिलाफ मजबूत जनमत तैयार करना होगा।
अधिवेशन की शुरुआत करते हुए खरगे ने अहमदाबाद को तीर्थस्थल बताया। उन्होंने कहा कि यह सत्र गांधीजी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने की शताब्दी और सरदार पटेल की 150वीं जयंती को समर्पित है।
यह अधिवेशन साबरमती रिवरफ्रंट पर हो रहा है, जिसमें देशभर से 1700 से अधिक कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी अधिवेशन में मौजूद हैं, लेकिन प्रियंका गांधी आज भी नहीं पहुंचीं।
600 साल से अधिक पुराना अहमदाबाद हमारे लिए तीर्थ स्थान जैसा है। यहां साबरमती आश्रम है, सरदार पटेल राष्ट्रीय स्मारक और बहुत सी यादें है।
— Mallikarjun Kharge (@kharge) April 9, 2025
यह अधिवेशन गाँधी जी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने की शताब्दी और सरदार पटेल साहब की 150वीं जयंती को समर्पित है।
काँग्रेस के निर्माण में गुजरात का… pic.twitter.com/Hka9X1hr0H
वानखेड़े में रोहित शर्मा का धमाका: 26 रन बनाकर भी रचा इतिहास
एक्शन में CM रेखा गुप्ता, डमी स्कूलिंग पर कसी नकेल; 10 स्कूलों को नोटिस, मान्यता रद्द करने की तैयारी!
एयरपोर्ट पर धोनी का दिल छू लेने वाला अंदाज, व्हीलचेयर पर बैठी प्रशंसक के साथ ली सेल्फी
IP69 रेटिंग वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन 25 अप्रैल को भारत में दस्तक देगा, बाजार में मचेगी हलचल!
कश्मीर गले की नस : पाक आर्मी चीफ का विवादित बयान, भारत ने दिया करारा जवाब
अमेरिका से तनातनी के बीच, चीन की नज़र भारत पर: जल्द शुरू होगी सीधी उड़ान सेवा!
आगरा में बीच सड़क पर हिंदू छात्राओं से अश्लीलता: CCTV फुटेज वायरल, लव जिहाद का आरोप
नेशनल हेराल्ड केस: अखिलेश ने ED को बताया अनावश्यक, भाजपा ने कहा राहुल के दरबारी नंबर वन
नीरज चोपड़ा का दमदार आगाज, पर 90 मीटर का सपना अधूरा!
आप राष्ट्रपति को आदेश नहीं दे सकते : उपराष्ट्रपति धनखड़ सुप्रीम कोर्ट पर बरसे, जज कैश कांड पर उठाए सवाल