एयरपोर्ट पर धोनी का दिल छू लेने वाला अंदाज, व्हीलचेयर पर बैठी प्रशंसक के साथ ली सेल्फी
News Image

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर अपने व्यवहार से प्रशंसकों का दिल जीत लिया। एयरपोर्ट पर धोनी ने दरियादिली दिखाई और व्हीलचेयर पर बैठी एक प्रशंसक के साथ सेल्फी ली।

धोनी सुरक्षाकर्मियों के बीच से गुजर रहे थे तभी उनकी नजर उस प्रशंसक पर पड़ी जो उनके साथ फोटो लेना चाहती थी।

धोनी थोड़ी देर के लिए रुके और प्रशंसक की तरफ गए। उन्होंने उस प्रशंसक का फोन लिया और उनके साथ सेल्फी ली।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग माही के इस व्यवहार की काफी प्रशंसा कर रहे हैं। भारत को अपनी कप्तानी में विश्व कप दिलाने वाले धोनी कई बार ऐसा कर चुके हैं और प्रशंसकों के साथ उनका व्यवहार हमेशा ही सरल होता है। उन्हें अक्सर प्रशंसकों के साथ फोटो खिंचवाते देखा जाता है, खासकर अपने गृहनगर रांची में।

धोनी इस वक्त आईपीएल 2025 में हिस्सा ले रहे हैं। सीएसके के नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट के शेष सत्र से बाहर हो गए हैं, जिस कारण धोनी उनकी अनुपस्थिति में कमान संभाल रहे हैं।

धोनी का समर्थन करने के लिए चेन्नई के घरेलू मैदान एमए चिदंबरम स्टेडियम पर ही नहीं, बल्कि हर वेन्यू पर प्रशंसक आ रहे हैं। सोमवार को सीएसके और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच मैच के दौरान अटल विहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में भी धोनी की दीवानगी देखने को मिली थी।

प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले उम्रदराज खिलाड़ी धोनी ने लखनऊ में अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया और सीएसके ने लगातार पांच मैच हारने के बाद जीत हासिल की थी। उस मैच में धोनी ने भी अच्छा प्रदर्शन किया था और 2018 सीजन के बाद पहली बार उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया था।

धोनी आईपीएल इतिहास में प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने थे। सीएसके का सामना अब रविवार को मुंबई इंडियंस से वानखेड़े स्टेडियम पर होगा।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

कंपनी की पार्किंग में सरेआम युवती की हत्या, आरोपी चाकू के साथ घूमता रहा

Story 1

CSK में शामिल हुआ बेबी एबी , धोनी का मास्टरस्ट्रोक!

Story 1

सिरसा के आदेश के बाद दिल्ली में अवैध नॉन-वेज ढाबे बंद, मुस्लिम समुदाय में नाराजगी

Story 1

प्रयागराज में महाकुंभ के तंबू बनाने वाले लल्लूजी के गोदाम में भीषण आग!

Story 1

असम में बिना लड़े NDA की ऐतिहासिक जीत, 325 सीटें निर्विरोध!

Story 1

दिल्ली में इमारत ढही: 4 की मौत, कई मलबे में दबे, बचाव कार्य जारी

Story 1

ट्रम्प प्रशासन ने फिर से शुरू की COVID वेबसाइट, चीन की लैब को बताया वायरस का असली स्रोत

Story 1

केजरीवाल की बेटी हर्षिता: IIT दिल्ली से स्टार्टअप तक का सफर

Story 1

अरविंद केजरीवाल ने बेटी की शादी में जमकर लगाए ठुमके, जानिए कौन हैं दामाद संभव जैन?

Story 1

ऋषिकेश में गंगा में राफ्ट पलटने से पर्यटक की मौत, वीडियो वायरल!