दरभंगा, बिहार: दरभंगा जिले में, दुर्गा मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं पर मुस्लिम समुदाय द्वारा पथराव करने से तनाव फैल गया है। कुशेश्वरस्थान प्रखंड के केवटगामा पंचायत के पछियारी गांव में यह घटना हुई।
कलश स्थापना के बाद श्रद्धालु जब घर लौट रहे थे, तभी अचानक एक घर की छत से पत्थर बरसने लगे। इससे भगदड़ मच गई। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग एक घर की छत से पत्थर फेंकते हुए दिखाई दे रहे हैं।
महिला श्रद्धालुओं के बीच पत्थर गिरने से अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
गांव के लोगों के अनुसार, कुछ लोग एक घर की छत पर जमा होकर पथराव कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मोहम्मद अलाउद्दीन की छत से पत्थर फेंकने का आरोप लग रहा है। पुलिस ने बताया कि स्थिति सामान्य है, लेकिन दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है।
विवाद का मुख्य कारण यह बताया जा रहा है कि कलश यात्रा जिस सड़क से जा रही थी, उसी सड़क पर आवारा मुर्गे-मुर्गियां भीड़ के कारण डरकर इधर-उधर भागने लगे। मुस्लिम लोगों का कहना था कि पक्षियों को क्यों हड़काया गया, जिसके बाद पत्थरबाजी शुरू हो गई।
यादव बहुल क्षेत्र केवटगामा में तुरंत तनाव फैल गया। स्थिति को बिगड़ने से पहले ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। फिलहाल स्थिति सामान्य है और पुलिस दोषियों को चिन्हित कर रही है।
*ईद के रुझान आने शुरु हो गए है
— ocean jain (@ocjain4) March 31, 2025
दरभंगा में दुर्गा मंदिर से कलश यात्रा निकालने वाले हिंदुओं पर मुसलमानों ने पथराव किया
अभी शाम तक देखो कहा कहा से खबरें आयेंगी pic.twitter.com/tgBKmq06ev
प्रभसिमरन और श्रेयस की तूफानी पारी, पंजाब किंग्स ने लखनऊ को 8 विकेट से रौंदा
बिना जूतों के गेंदबाजी, CSK-KKR ने नकारा, कैसे अश्विनी ने तय किया 30 रुपये से 30 लाख का सफर!
पहली बार कछुआ देख बिल्ली हुई हैरान, रिएक्शन देख नहीं रुकेगी हंसी!
बुलडोजर, बच्ची और सुप्रीम कोर्ट: ध्वस्तीकरण पर ऐतिहासिक फैसला
गोधरा नरसंहार: चश्मदीद ईसाई का पत्र जिसने 23 साल पहले खोली थी साजिश की पोल
ये हैं दुनिया की सबसे रईस महिला, कला और घोड़ों पर लुटाती हैं दिल खोलकर पैसे
चीन का दोस्त पाकिस्तान: हिंद महासागर में नया जंगी जहाज, भारत की बढ़ी चिंता!
बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार: अंबेडकरनगर की बच्ची का वीडियो जिसने जजों को भी झकझोर दिया
साउथ अफ्रीका क्रिकेट में भूचाल: कोच रॉब वाल्टर का इस्तीफा, व्यक्तिगत कारणों का हवाला
कैब ड्राइवर से भिड़ना रजत दलाल को पड़ा महंगा, बीच रास्ते में उतरे!