आईपीएल युवा प्रतिभाओं को निखरने का मौका देता है। मुंबई इंडियंस ने फिर एक हीरा खोजा है - अश्विनी कुमार।
सोमवार, 31 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अश्विनी कुमार ने 3 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लिए। वे रातों-रात क्रिकेट जगत में छा गए।
लेकिन अश्विनी का सफर आसान नहीं था। एक समय उनके पास जूते खरीदने के पैसे भी नहीं थे।
मुंबई इंडियंस की ओर से डेब्यू करते हुए अश्विनी ने पहली गेंद पर अजिंक्य रहाणे को आउट किया। फिर रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल और मनीष पांडे को भी पवेलियन भेजा। कोलकाता 16.2 ओवर में 116 रन पर ढेर हो गई।
अश्विनी कुमार के पिता हरकेश कुमार ने बताया कि अश्विनी धूप हो या बारिश, मोहाली के स्टेडियम जाते थे। कभी लिफ्ट लेकर, तो कभी 30 रुपये के ऑटो में जाते थे।
अश्विनी कभी 30 रुपये लेकर स्टेडियम जाते थे, और अब मुंबई इंडियंस ने उन्हें 30 लाख में खरीदा है।
अश्विनी के पिता ने बताया कि वह रात 10 बजे ट्रेनिंग से लौटते और सुबह 5 बजे फिर निकल जाते थे।
अश्विनी कुमार कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के ट्रायल में फेल रहे थे।
वे जसप्रीत बुमराह और मिचेल स्टार्क को अपना आदर्श मानते हैं। मुंबई इंडियंस ने उन्हें जसप्रीत बुमराह की जगह टीम में शामिल किया और उन्होंने टीम को सीजन की पहली जीत दिलाई।
*Woh bolte the, sapne kabhi mat dekhna ...
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 31, 2025
Lekin maine sapna dekha, apne MI debut ke first ball pe wicket lene ka. Aur bhai, poora bhi kar diya! 💪💙#MumbaiIndians #PlayLikeMumbai #TATAIPL #MIvKKRpic.twitter.com/3w0LEtGSfl
वक्फ बिल पास होने पर नीतीश का साथ छोड़ दें: प्रशांत किशोर की अपील
संसद में हंसी-ठिठोली: अखिलेश का तंज, अमित शाह का मजेदार जवाब
बाउंड्री पर अद्भुत कैच: बडोनी ने उछाली, बिश्नोई ने लपकी!
इतना चूना ठीक है या और लगाऊं? शर्मनाक हार के बाद पंत हुए ट्रोल
बिस्तर पर लिटाकर पत्नी के थप्पड़, हाथ जोड़ गिड़गिड़ाता रहा पति, वीडियो वायरल
500 रुपये के लिए आंटी ने बोल दिया इतना बड़ा झूठ!
ऋषभ पंत के ज़ख्मों पर पंजाबी तड़का , लखनऊ के कप्तान छिपाते फिर रहे होंगे मुंह
हार के बाद लखनऊ को एक और झटका, गेंदबाज पर BCCI का कड़ा एक्शन!
वक्फ बिल पर अखिलेश का तंज: बीजेपी अध्यक्ष क्यों नहीं चुन पा रही? , अमित शाह ने दिया करारा जवाब
अखिलेश के तंज पर शाह का 25 साल का आशीर्वाद, यादव ने कसा 75 साल के एक्सटेंशन का तंज!