एलिस वॉल्टन, हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 के अनुसार दुनिया की सबसे अमीर महिला हैं। उनके पास 102 बिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति है।
एलिस वॉल्टन दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी वॉलमार्ट के फाउंडर सैम वॉल्टन की बेटी हैं। पिछले एक साल में एलिस की संपत्ति में 46% का इजाफा हुआ है, जिसका कारण वॉलमार्ट के शेयरों में आई तेजी है।
न्यू यॉर्कर की रिपोर्ट के अनुसार, 75 वर्षीय एलिस ने वॉलमार्ट में कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं ली है। इसके बदले वह निजी उपक्रमों पर ज्यादा ध्यान देती हैं। उन्हें आर्ट पीस खरीदना और घोड़े पालने का शौक है।
एलिस वॉल्टन की कला में रुचि बचपन से ही रही है। उन्होंने अपना पहला आर्टवर्क पिकासो की पेंटिंग की प्रतिकृति महज दस साल की उम्र में 2 अमेरिकी डॉलर में खरीदी थी।
आज उनके कलेक्शन में एंडी वारहोल, नॉर्मन रॉकवेल और जॉर्जिया ओ कीफ जैसे कई प्रसिद्ध अमेरिकी कलाकारों की पेंटिंग्स हैं। वॉल्टन के आर्ट कलेक्शन की कीमत लगभग 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर है।
कला के प्रति उनके जुनून को देखते हुए उन्होंने 2011 में बेंटनविले, अर्कांसस में क्रिस्टल ब्रिजेस म्यूजियम ऑफ अमेरिकन आर्ट खोला। यहां उनके कलेक्शन की झलक देखने को मिलती है, जो अमेरिकी कला और संस्कृति को सपोर्ट करने की उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
वॉल्टन पॉलिटिकल डोनेशन के लिए भी जानी जाती हैं। 2016 में हिलेरी विक्ट्री फंड को 353,400 अमेरिकी डॉलर का डोनेशन देकर वह सुर्खियों में आई थीं।
दुनिया भर की सबसे अमीर महिलाओं में वाल्टन के बाद लॉरियल की फ्रैंकोइस बेटेनकोर्ट मेयर्स दूसरे स्थान पर हैं, जिनकी कुल संपत्ति 67 बिलियन अमेरिकी डॉलर है। इसके बाद क्रमश: 60 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ कोच इंडस्ट्रीज की जूलिया कोच एवं परिवार, 53 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ मार्स की जैकलीन मार्स और 40 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ एचसीएल की रोशनी नादर हैं।
“The strength of my work is seeing the pictures together, like brothers and sisters. That’s what makes it interesting. It’s full of history.” - @annieleibovitz
— Crystal Bridges Museum of American Art (@crystalbridges) November 3, 2023
Secure your tickets for Annie Leibovitz at Work”today : https://t.co/9QcZegfH76 pic.twitter.com/3U9Q2Mog53
आप हाथ छोड़ कर चले गए... वक्फ बहस में अखिलेश का मोदी के मंत्री को साथ आने का खुला ऑफर!
म्यांमार भूकंप: ध्वंस के नीचे 15 घंटे तक जीवित रहा परिवार, वायरल वीडियो कर देगा रोंगटे खड़े
काले कुर्ते में इमरान संसद पहुंचे, वक्फ बिल का विरोध; मनोज झा बोले - किसान कानूनों जैसा होगा हाल!
अखिलेश ने क्या कहा कि शाह ने दिया 25 साल का आशीर्वाद?
वक्फ कोई धार्मिक संस्था नहीं, मोदी नहीं पसंद तो काम देखें: ललन सिंह का बड़ा बयान
बिस्तर पर लिटाकर पत्नी के थप्पड़, हाथ जोड़ गिड़गिड़ाता रहा पति, वीडियो वायरल
बीजेपी को केवल जमीनों से प्यार: वक्फ बिल पर अखिलेश का तीखा हमला
जानलेवा रफ्तार: स्कूटी सवार तीन बहनों में से एक का सिर धड़ से अलग, CCTV में कैद खौफनाक मंजर
वक्फ़ संशोधन बिल पर संसद में घमासान: 10 अहम बातें जो रखेंगी आपकी नज़र
रिंकू सिंह ने विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा से मांगा बल्ला, मुंबई इंडियंस ने दी चेतावनी!