म्यांमार में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे जोरदार भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 7.7 मापी गई। धरती के लगातार हिलने से भारी तबाही की आशंका है।
इस भूकंप का असर पड़ोसी देशों बांग्लादेश, चीन, लाओस और थाईलैंड में भी देखा गया। इसके झटके दिल्ली-एनसीआर तक महसूस किए गए।
अमेरिकी वैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.7 मापी गई थी। वहीं, भारत के नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने संशोधित आंकड़ों के आधार पर इसकी तीव्रता 7 दर्ज की।
यह शक्तिशाली भूकंप भारत के पड़ोसी देश के सागाइंग क्षेत्र में आया। यूएसजीएस का कहना है कि भूकंप दोपहर 12:50 बजे (0620 GMT) के करीब आया, जिसका केंद्र सागाइंग शहर से 16 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में 10 किलोमीटर की गहराई पर था।
भूकंप के झटके म्यांमार के अलावा बैंकॉक में भी महसूस किए गए, जिसके चलते दफ्तरों और दुकानों को खाली कराना पड़ा। कई इमारतें ढह गईं और चारों तरफ तबाही का मंजर देखने को मिला।
दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार दोपहर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। झटके रुक-रुक कर महसूस किए जा रहे हैं। इसका केंद्र म्यांमार बताया जा रहा है, जहां भूकंप की तीव्रता 7.2 रही।
पश्चिम बंगाल से लेकर बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, मध्य प्रदेश और देश के अन्य हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
भूकंप के बाद लोगों में दहशत का माहौल देखा गया। ऊंची इमारतों में रहने वाले लोग सबसे अधिक तनाव में दिखे और तेजी से खुली जगहों की ओर भागते नजर आए।
भारत में इसका असर म्यांमार और बांग्लादेश जितना तेज नहीं रहा। इस भूकंप का असर भारत के उत्तर-पूर्व में भी काफी तेज रहा। मिजोरम, मेघालय, त्रिपुरा, असम और सिक्किम में लोगों ने भूकंप के काफी तेज झटके महसूस किए।
हमारी धरती की सतह मुख्य रूप से 7 बड़ी और कई छोटी-छोटी टेक्टोनिक प्लेट्स से मिलकर बनी है। ये प्लेट्स लगातार तैरती रहती हैं और कई बार आपस में टकरा जाती हैं। टकराने से कई बार प्लेट्स के कोने मुड़ जाते हैं और ज्यादा दबाव पड़ने पर ये प्लेट्स टूटने लगती हैं। ऐसे में नीचे से निकली ऊर्जा बाहर की ओर निकलने का रास्ता खोजती है और इस डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।
เชี่ยยยยยยยยยยยยยยย!!!!#แผ่นดินไหว pic.twitter.com/7YdbSgKWmH
— โอยีฟ ซาคากุจิ⚡️ (@oyivelloud) March 28, 2025
प्रेमानंद जी महाराज ने मनाया 56वां जन्मदिन, वृंदावन में दिवाली जैसा उत्सव!
अक्षर पटेल का लाजवाब कैच, क्या बनेगा IPL 2025 का सर्वश्रेष्ठ कैच?
उड़ान भरने के 40 सेकंड बाद ही फटा स्पेक्ट्रम रॉकेट!
रिक्शा रेस पड़ी भारी, पलटे ई-रिक्शा!
भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन आज भरेगी रफ्तार!
क्या कांग्रेस शशि थरूर को बर्खास्त करेगी? शहजाद पूनावाला ने क्यों कहा ऐसा
महाराष्ट्र: मस्जिद में विस्फोट, अबू आजमी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
अखंडा 2 में विद्या बालन की धमाकेदार एंट्री! नंदमुरी बालकृष्ण के साथ मचाएंगी धमाल
शादी का वादा, फिर दरिंदगी: सपा जिलाध्यक्ष और भाई पर दुष्कर्म, हत्या के प्रयास का आरोप
मुझे गिरफ्तार! ईद पर सड़क पर नमाज़ पढ़ने की चेतावनी, AIMIM नेता वारिस पठान का ऐलान