रिक्शा रेस पड़ी भारी, पलटे ई-रिक्शा!
News Image

कम दूरी तय करने के लिए ई-रिक्शा का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। अक्सर देखा जाता है कि चालक यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए, अधिक सवारियों को लादकर सड़कों पर तेज रफ़्तार से चलते हैं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो ई-रिक्शा तेजी से एक मोड़ की ओर बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों रिक्शों में खचाखच सवारियां भरी हुई हैं।

सड़क खाली है, लेकिन रिक्शों की गति इतनी ज्यादा है कि जैसे ही वे मोड़ पर पहुंचते हैं, उनका संतुलन बिगड़ जाता है और दोनों रिक्शा पलट जाते हैं।

मोड़ पर ई-रिक्शा पलटने का यह वीडियो इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है। लोग इसे शेयर कर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे फास्ट एंड फ्यूरियस बांग्लादेश बता रहे हैं, तो कोई जीटीए-VI बांग्लादेश ।

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक 4 लाख 48 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है और 7.4 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है - फास्ट एंड फ्यूरियस (बांग्लादेश) !

कई सोशल मीडिया यूजर्स इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, कैमरामैन क्या कर रहा था! वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, भाई विज्ञान की समझ जरूरी है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

क्या अगले प्रधानमंत्री होंगे योगी? मुख्यमंत्री ने दिया स्पष्ट जवाब

Story 1

क्या मोदी को भी मानना होगा 75 साल का नियम? राउत ने छेड़ा नया विवाद

Story 1

तुझे भी कटवाकर नीले ड्रम में भरवा दूंगी : आशिक संग रंगरेलियां मना रही थी पत्नी, इंजीनियर पति ने टोका तो मिली जान से मारने की धमकी

Story 1

सीएम राइज स्कूल अब कहलाएंगे सांदीपनि विद्यालय

Story 1

जब कोई नहीं तो सचिन है: रोहित को जीत के बाद गले लगाया, तस्वीर वायरल

Story 1

एलन मस्क का उड़ाया मजाक, अब टेस्ला से भी बड़ी कंपनी बनी BYD

Story 1

कुणाल कामरा का सरकार पर हमला: या तो आत्मा बेचो, या मुंह बंद रखो

Story 1

कटने जा रहीं मुर्गियों के लिए मसीहा बने अनंत अंबानी, सबको खरीदा

Story 1

भाजपा का सांसदों को व्हिप: 2 अप्रैल को संसद में अनिवार्य उपस्थिति!

Story 1

केकेआर के खिलाफ भी रोहित शर्मा का खराब प्रदर्शन जारी, नीता अंबानी से हुई चर्चा