उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी इन दिनों भक्ति यात्रा पर हैं। वह जामनगर से पैदल चलकर भगवान कृष्ण की नगरी द्वारका जा रहे हैं।
अपने 30वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में इस यात्रा के दौरान अनंत का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह सैकड़ों मुर्गियों के लिए मसीहा बनकर खड़े दिखाई दे रहे हैं।
अनंत ने बूचड़खाने जा रही इन मुर्गियों को खरीद लिया है। उन्होंने इन्हें पालने की बात भी कही है।
अनंत अंबानी पिछले पांच दिन से पदयात्रा कर रहे हैं। करीब 140 किलोमीटर की इस यात्रा को पूरा करने के लिए वह हर रात 10-12 किलोमीटर चलते हैं।
वह 10 अप्रैल को अपने जन्मदिन पर द्वारका में पूजा पाठ करेंगे।
अनंत रात में इसलिए सफर करते हैं ताकि ट्रैफिक में बाधा न उत्पन्न हो।
वायरल वीडियो में वह एक गाड़ी में लदे मुर्गियों को बचाते दिख रहे हैं। गोद में एक मुर्गी को पकड़े अनंत कहते हैं कि वह इन्हें पालेंगे।
उन्होंने गाड़ी मालिक को पूरा पैसा देकर मुर्गियों को खरीदने की बात कही।
अनंत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।
अनंत अंबानी पशु पक्षियों के साथ विशेष स्नेह रखते हैं। उन्होंने गुजरात में वन्यजीव संरक्षण केंद्र भी स्थापित किया है, जहां पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गए थे।
#Watch | अनंत अंबानी सैकड़ों मुर्गियों के लिए मसीहा बन गए। जामनगर से द्वारका के लिए पदयात्रा पर निकले अनंत ने बूचड़खाने में जा रहीं मुर्गियों को खरीद लिया और पालने की बात कही। वीडियो खूब वायरल हो रहा है।#AnantAmbani pic.twitter.com/FdSh4c4uE9
— Hindustan (@Live_Hindustan) April 1, 2025
ईद पर नमाज तक नहीं पढ़ने दे रहे! वक्फ बिल पर गोगोई का गंभीर आरोप: आज एक पर, कल दूसरे समुदाय पर होगी नजर
वक्फ बिल पर ललन सिंह का हमला: कांग्रेस को सेक्युलरिज्म का सर्टिफिकेट देने की जरूरत नहीं
ठुकरा के मेरा प्यार, इंतकाम देखेगी : सिराज की घातक गेंदबाजी, RCB का बना मज़ाक, मीम्स की बाढ़!
ऐसा नज़ारा पहले कभी नहीं देखा होगा: चलती ट्रेन में ठेले से पानी की डिलीवरी!
वक्फ संपत्ति सुधार: संसद में पेश हुआ संशोधन विधेयक, जानिए क्या होंगे बदलाव!
वक्फ विधेयक पर छिड़ी बहस: पिछड़े मुस्लिमों का ध्यान या राजनीति?
वक्फ बिल पर AIMIM नेता वारिस पठान का हमला: भाजपा की नीयत में खोट, दान की संपत्ति हड़पने की साजिश!
बीच IPL, यशस्वी जायसवाल ने छोड़ी अपनी टीम, अब गोवा के लिए खेलेंगे!
लाइव मैच में चहल ने दी गाली! आउट कर आपा खो बैठे, देखें वीडियो
धोनी को आदर्श मानने वाले 34 वर्षीय खिलाड़ी ने IPL में छोड़ा बच्चों वाला कैच!