प्रेमानंद जी महाराज ने मनाया 56वां जन्मदिन, वृंदावन में दिवाली जैसा उत्सव!
News Image

प्रेमानंद जी महाराज, एक ऐसा नाम जो आज हर किसी की जुबान पर है। नेता हों, अभिनेता हों, खिलाड़ी हों या आम आदमी, हर कोई उनके विचारों और बताए मार्ग पर चलने की कोशिश कर रहा है। उनके दर्शनों के लिए रोजाना हजारों भक्त वृंदावन पहुंचते हैं।

वृंदावन के दाढ़ी वाले बाबा के नाम से मशहूर प्रेमानंद महाराज का जन्मदिन 30 मार्च को धूमधाम से मनाया गया। वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

उत्‍तर प्रदेश के कानपुर के पास एक गांव में ब्राह्मण परिवार में जन्‍मे प्रेमानंद महाराज ने 13 साल की उम्र में ही घर छोड़ दिया था। वे कई साल काशी में रहे और फिर करीब 20 साल पहले वृंदावन आए और तब से यहीं रहकर श्रीजी की सेवा कर रहे हैं। राधारानी के परम भक्त प्रेमानंद जी महाराज के भक्तों में हर उम्र के लोग शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, प्रेमानंद महाराज का जन्मदिन 30 मार्च 1969 को हुआ था। इस हिसाब से उनकी उम्र 56 साल हो गई है। पिछले साल उन्होंने खुद भी अपनी उम्र 55 वर्ष बताई थी और कहा था कि वे अपना असली जन्मदिन उस दिन को मानते हैं, जब उन्हें गुरुमंत्र मिला था।

महाराज जी का जन्मदिन मनाने के लिए हफ्ते भर पहले से ही तैयारियां शुरू हो गई थीं। 25 से 30 मार्च तक वृंदावन में जन्मोत्सव मनाया गया। 30 मार्च की रात वृंदावन रोशनी और आतिशबाजी से जगमगा उठा।

महाराज जी की रात की पदयात्रा के मार्ग को फूलों और रंगोली से सजाया गया। भक्तों ने ढोल-नगाड़े बजाकर और राधा नाम के साथ महाराज जी का जन्मदिन मनाया और उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की। राधा केली कुंज आश्रम की सजावट भी शानदार रही। विशेष सत्संग और कीर्तन का आयोजन हुआ।

बता दें कि प्रेमानंद महाराज की दोनों किडनियां करीब 25 साल से खराब हैं और उनका रोजाना डायलिसिस होता है। यह चमत्कार ही है कि इतने साल से दोनों किडनी खराब होने के बाद भी वे रोजाना भक्तों से मिलते हैं और उनकी जिज्ञासाओं के जवाब भी देते हैं।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

पत्नी की हत्या कर तीन दिन तक शव के साथ रहा पति, बहन के पहुंचने पर खुला राज

Story 1

प्रयागराज में घरों का विध्वंस: सुप्रीम कोर्ट ने कहा, हमारी अंतरात्मा को झटका लगा है

Story 1

पूरन का छक्का देख LSG फैन हुआ बेकाबू, चहल के खिलाफ निकाली भड़ास!

Story 1

बंगाल में दोहरा कहर: गैस सिलेंडर विस्फोट के बाद पटाखों में आग, 4 बच्चों समेत 7 मरे

Story 1

27 करोड़ पानी में...! ऋषभ पंत का बल्ला फिर खामोश, फैंस का फूटा गुस्सा, मीम्स की बाढ़

Story 1

वाई-फाई नहीं, तो लगा ऐसा बोर्ड, किसी ने सोचा भी न होगा!

Story 1

उत्तराखंड में कई स्थानों के नाम बदले: हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल में नए नामकरण!

Story 1

ऑटो के लिए ₹30 उधार, पर MI ने दिया मौका, अश्विनी कुमार ने मचाई धूम!

Story 1

पत्नी ने सोते समय पति के प्राइवेट पार्ट पर किया हमला, दर्द से कराह उठा शख्स

Story 1

विकेट लेने के बाद गेंदबाज की शर्मनाक हरकत, अंपायर ने दी चेतावनी!