गाजा पट्टी में भीषण नरसंहार के बाद इजरायली सेना द्वारा प्रमुख गलियारों पर दोबारा कब्जा करने के प्रयासों से यमन के हूती विद्रोही भड़क उठे हैं। उन्होंने इजरायल पर जवाबी हमला तेज कर दिया है।
आज, इजरायल हाई अलर्ट पर है क्योंकि हूतियों ने प्रोजेक्टाइल से हमला किया है। मध्य इजरायल में हवाई हमले के सायरन लगातार बज रहे हैं, जिससे नागरिकों में दहशत का माहौल है।
इजरायली सेना ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि यमन से दागे जा रहे प्रोजेक्टाइल के कारण सायरन बजाए जा रहे हैं। लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है।
गाजा में जारी जमीनी अभियान के बीच, हूती विद्रोहियों का यह हमला इजरायल के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। विद्रोही लगातार इजरायल पर मिसाइलें दाग रहे हैं, जिससे मध्य इजरायल में दहशत का माहौल है।
इजराइली सेना ने बुधवार को कहा कि उसने गाजा के प्रमुख गलियारे के एक हिस्से को फिर से अपने नियंत्रण में लेने के लिए सीमित जमीनी अभियान शुरू किया है। यह संकेत है कि गाजा में इजरायल का सैन्य अभियान और तेज हो सकता है।
इजरायल ने मंगलवार को गाजा में हवाई हमले फिर से शुरू कर दिए, जिससे 19 जनवरी को हमास के साथ हुए युद्धविराम पर अनिश्चितता के बादल छा गए हैं। युद्धविराम के तहत इजरायल ने नेत्ज़ारिम गलियारे से अपनी सेना हटा ली थी, जिसका इस्तेमाल वह सैन्य क्षेत्र के रूप में करता था। यह गलियारा उत्तरी गाजा को दक्षिणी गाजा से विभाजित करता है।
🚨Sirens sounding in central Israel due to projectile fire from Yemen🚨 pic.twitter.com/JtBfcGGl7v
— Israel Defense Forces (@IDF) March 20, 2025
सात दरोगा का हाथ-पैर तुड़वाकर यहाँ तक पहुंचा: योगी के मंत्री संजय निषाद का विवादित बयान
पागल हो क्या? पार्टी छोड़ने के सवाल पर भड़के अखिलेश सिंह, राहुल गांधी पर दिया बड़ा बयान
IPL 2025: ये 5 अनकैप्ड खिलाड़ी मचाएंगे धमाल! बल्ले से आग, गेंद से तूफान!
गडकरी ने खरगे को घेरा, दिया काम का चैलेंज, खोली कर्नाटक कांग्रेस की कलई
कैलाश विजयवर्गीय के गीत पर नाचे मुख्यमंत्री मोहन यादव और उमंग सिंघार!
रिकी पोंटिंग की पूजा पर पाकिस्तान में बवाल, जानिए क्या है वजह?
IPL का वो किंग, जिसे सब मिला, पर ट्रॉफी का सपना अधूरा!
IPL 2025: RCB-KKR मैच की सबसे सस्ती टिकट कितने की थी? खरीदने का क्या था तरीका?
IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर का तूफान, मात्र 39 गेंदों में नाबाद 110 रन!
विमान में साथ नहीं ले जा सकी, महिला ने एयरपोर्ट पर ही कुत्ते को डुबाकर मार डाला