पटना: बिहार कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह पार्टी छोड़ने के सवाल पर पत्रकारों पर भड़क गए। नई दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए, उनसे जब ये सवाल किया गया कि क्या वे पार्टी छोड़ देंगे, तो वे उत्तेजित हो गए और कहा, आप पागल हैं क्या, जो इस तरह का सवाल कर रहे हैं?
अखिलेश सिंह ने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी उनके नेता हैं और वे उनसे मिलते रहते हैं। उन्होंने राहुल गांधी से मिलकर उनका धन्यवाद भी किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए जो भी कर सकते थे, उन्होंने किया और राहुल गांधी ने उनकी सराहना की है।
प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने के सवाल पर अखिलेश सिंह ने कहा कि वे बहुत खुश हैं। उन्होंने पार्टी छोड़ने की बात को बेतुका बताते हुए कहा कि वे बिहार में पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करते रहेंगे और कोशिश करेंगे कि इस बार चुनाव में कांग्रेस शानदार प्रदर्शन करे और उनकी सरकार बने।
गौरतलब है कि बिहार कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से भी अखिलेश सिंह और राहुल गांधी की मुलाकात की तस्वीर साझा की गई है।
पिछले कई महीनों से अखिलेश प्रताप सिंह और प्रदेश प्रभारी के बीच अनबन की खबरें थीं। अखिलेश सिंह कांग्रेस की यात्रा को लेकर भी अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके थे। पार्टी में लंबे समय से गुटबाजी की शिकायतें हाईकमान तक पहुंच रही थीं, जिसके बाद हाईकमान ने प्रदेश अध्यक्ष बदलने का फैसला लिया।
आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने अखिलेश प्रसाद सिंह की जगह दलित नेता राजेश कुमार को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बताया जा रहा है कि यह फैसला जातीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। बिहार कांग्रेस के पूर्व प्रभारी भक्त चरण दास ने पहले ही राजेश कुमार को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा था।
*आज आदरणीय डॉ @akhileshPdsingh जी ने नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi जी से आत्मीय मुलाकात की। pic.twitter.com/4X7NEIOXwL
— Bihar Congress (@INCBihar) March 20, 2025
बिल्कुल रोहित शर्मा! 6 साल की पाकिस्तानी बच्ची का पुल शॉट हुआ वायरल
AAP का बड़ा फेरबदल: सौरभ भारद्वाज बने दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष
कर्नाटक विधानसभा में हंगामा: बीजेपी विधायकों को मार्शलों ने कंधों पर उठाकर किया बाहर!
विवाद खड़ा होता है तो होने दो : राम मंदिर के लिए सत्ता खोने को भी तैयार CM योगी
मुंह में अनार जलाकर बारात में नाचे अंकल, वीडियो देख हैरान हुए लोग!
औरंगजेब की कब्र ढके जाने पर शिवसेना नेता ने उठाए सवाल, कहा - अब सेना ही बाकी!
BSNL का 365 दिन वाला प्लान जल्द होगा बंद! अब सिर्फ 10 दिन शेष
क्या सुप्रीम कोर्ट से हुई बड़ी चूक? जस्टिस वर्मा मामले में उठे सवाल!
कर्नाटक में हनी ट्रैप मामला: विरोध में हंगामा, 18 बीजेपी विधायक 6 महीने के लिए निलंबित!
मिशन 2027: कांग्रेस ने यूपी के 75 जिलों में घोषित किए पदाधिकारी, नई टीम तैयार