उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में कांग्रेस जुट गई है। पार्टी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। महानगर अध्यक्ष के नाम का भी ऐलान किया गया है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सहमति के बाद, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इससे संबंधित पत्र जारी किया।
कांग्रेस ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिला और शहर कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है।
लखनऊ में रुद्र दमन सिंह को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रयागराज में कांग्रेस पार्टी ने तीन अध्यक्ष बनाए हैं: महानगर, गंगा पार और यमुना पार के लिए अलग-अलग जिला अध्यक्ष। महानगर कांग्रेस कमेटी की जिम्मेदारी फुजैल हाशमी को दी गई है। गंगापार के लिए अशफाक अहमद और यमुनापार में अशोक पटेल को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रयागराज में तीन में से दो अध्यक्ष मुस्लिम समुदाय से हैं, और एक ओबीसी वर्ग से।
गौतमबुद्ध नगर में दीपक भाटी, हापुड़ में राकेश त्यागी, मेरठ में गौरव भाटी, बुलंदशहर में जियाउर्रहमान, मथुरा में मुकेश धनगर, एटा में हाजी आशिक हुसैन, हाथरस में विवेक कुमार उपाध्याय, सहारनपुर में संदीप राणा, शामली में अखलाक पहलवान, संभल में हाजी मोहम्मद तुर्की, मुरादाबाद में विनोद गुंबेर, अमरोहा में ओमकार कटारिया, बागपत में लव कश्यप, कासगंज में राजेंद्र कश्यप, अलीगढ़ में ठाकुर सोमवीर सिंह और आगरा में रामनाथ सिकरवार को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
यूपी में जिला व शहर इकाइयां 5 दिसंबर 2024 को भंग कर दी गई थीं। उस समय 100 दिन में नए पदाधिकारियों की घोषणा करने का वादा किया गया था।
कांग्रेस ने 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सामाजिक समीकरणों को साधने के साथ-साथ पार्टी के पुराने चेहरों को भी जगह दी है। पूर्व में प्रियंका गांधी के यूपी प्रभारी रहने के दौरान कई नए चेहरे पार्टी से जुड़े थे, जबकि पुराने चेहरे उपेक्षित महसूस कर रहे थे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की ताजपोशी के बाद पुराने चेहरों को फिर से सक्रिय करने की कोशिश की गई।
कांग्रेस के गढ़ रायबरेली और सुल्तानपुर में दो-दो जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। सुल्तानपुर (डीसीसी) से अभिषेक सिंह राणा और सुल्तानपुर (सीसीसी) से शकील अंसारी को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। रायबरेली (डीसीसी) में पंकज तिवारी और रायबरेली (सीसीसी) के लिए धीरज श्रीवास्तव को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
*Hon ble Congress President has approved the proposal for the appointment of the Presidents of District/ City Congress Committees of the Uttar Pradesh Congress Committee, as enclosed, with immediate effect. pic.twitter.com/KFR5dbrQRi
— INC Sandesh (@INCSandesh) March 20, 2025
मुंह में अनार जलाकर बारात में नाचे अंकल, वीडियो देख हैरान हुए लोग!
गांधी पुण्यतिथि पर ताली, अब राष्ट्रगान का अपमान! नीतीश कुमार का वायरल वीडियो मचा रहा बवाल
आखिरकार हम एक ही दिशा में! थरूर संग भाजपा नेता पांडा की तस्वीर पर चुटकी
हारिस रऊफ का हैरतअंगेज कैच! न्यूजीलैंड के बल्लेबाज भी रह गए दंग
कर्नाटक में हनी ट्रैप मामला: विरोध में हंगामा, 18 बीजेपी विधायक 6 महीने के लिए निलंबित!
चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने पर सिराज का पलटवार, रोहित शर्मा के बयान पर सवाल?
राष्ट्रगान के दौरान नीतीश कुमार के व्यवहार से राबड़ी देवी का पारा चढ़ा, कहा - दिमाग ठीक नहीं तो इस्तीफा दो
हाई कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा केस: आग बुझाने में कैश नहीं मिला, सुप्रीम कोर्ट का स्पष्टीकरण
गंभीर का परिवार संग फ्रांस प्रस्थान: चैंपियंस ट्रॉफी जीत के बाद वेकेशन का आनंद
अनार बम मुंह में फंसाकर शख्स ने किया डांस, बारात में मच गया तहलका!