आईपीएल 2025 सीजन का आगाज होने जा रहा है। इस बार सबकी नजरें सुपरस्टार्स के साथ-साथ उन युवा भारतीय प्रतिभाओं पर भी होंगी, जो अनकैप्ड हैं और इस बड़े मंच पर अपनी छाप छोड़ने के लिए बेताब हैं। हर सीजन की तरह, इस बार भी लीग नए युवा हीरो लेकर आएगी, जो अपनी निडर बल्लेबाजी, शानदार गेंदबाजी और खेल को बदलने की क्षमता से दर्शकों को रोमांचित करेंगे।
मुशीर खान (पंजाब किंग्स):
20 वर्षीय मुशीर खान 30 लाख रुपये में पंजाब किंग्स में शामिल हुए हैं। वह दाएं हाथ के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज और बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज हैं। सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर 2024 के अंडर-19 वर्ल्ड कप में सुर्खियों में आए थे। उन्होंने पिछले साल मुंबई के लिए दोहरा शतक लगाकर अपने रणजी ट्रॉफी करियर की शानदार शुरुआत की थी। हालांकि उनके टी20 आंकड़े अभी शुरुआती हैं, लेकिन नए कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच रिकी पोंटिंग के नेतृत्व में पंजाब किंग्स उन्हें मध्य क्रम में मौका दे सकती है या स्पिन के अनुकूल पिचों पर पांचवें गेंदबाज के रूप में इस्तेमाल कर सकती है।
रॉबिन मिंज (मुंबई इंडियंस):
अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी शैली के लिए मशहूर मिंज कुछ ही ओवरों में खेल का रुख बदलने में सक्षम हैं। बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 की नीलामी में 65 लाख रुपये में खरीदा था। मुंबई इंडियंस के स्काउटिंग नेटवर्क ने उनकी प्रतिभा को पहले ही पहचान लिया था। इस बार मुंबई इंडियंस में ईशान किशन नहीं हैं, ऐसे में मिंज का पावर गेम उनकी जगह ले सकता है। 22 वर्षीय खिलाड़ी ने अब तक सिर्फ दो प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं, लेकिन झारखंड के लिए एज-ग्रुप टूर्नामेंट में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।
सी आंद्रे सिद्धार्थ (चेन्नई सुपर किंग्स):
18 वर्षीय आंद्रे सिद्धार्थ ने घरेलू क्रिकेट में सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने भी उनकी तारीफ की है। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी और एमएस धोनी की देखरेख में सिद्धार्थ सीएसके के माहौल में बहुत कुछ सीख सकते हैं। हालांकि सीएसके की मजबूत बल्लेबाजी को देखते हुए उन्हें तुरंत खेलने का मौका शायद ही मिले, लेकिन उनके घरेलू प्रदर्शन से पता चलता है कि अगर जरूरत पड़ी तो वह आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं। स्पिन खेलने की उनकी आदत उन्हें चेपॉक की टर्निंग ट्रैक पर खूब उपयोगी साबित हो सकती है।
समीर रिजवी (दिल्ली कैपिटल्स):
अपनी तेज-तर्रार बल्लेबाजी के लिए मशहूर रिजवी कैपिटल्स के लिए संभावित मैच विजेता हैं। 21 वर्षीय रिजवी ने 2023 में उत्तर प्रदेश टी20 लीग के दौरान 188.80 के शानदार स्ट्राइक रेट से सिर्फ नौ पारियों में 455 रन बनाकर सुर्खियां बटोरी थीं। उन्होंने 35 छक्के लगाए और टूर्नामेंट का सबसे तेज शतक (47 गेंदों पर) जड़ा। इस शानदार फॉर्म की वजह से उन्हें 2024 की आईपीएल नीलामी में सीएसके ने 8.4 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि वह अपने डेब्यू सीजन की 5 पारियों में महज 51 रन ही बना सके। इस बार रिजवी को 95 लाख रुपये में दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में जोड़ा है। ऐसे में वह डीसी के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए दिख सकते हैं।
अंशुल कंबोज (चेन्नई सुपर किंग्स):
हरियाणा के एक होनहार दाएं हाथ के तेज गेंदबाज और ऑलराउंडर कंबोज को आईपीएल 2025 की नीलामी के दौरान सीएसके ने 3.40 करोड़ रुपये में साइन किया, जो उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये से काफी ज्यादा है। 6 फीट 2 इंच की लंबाई वाले 24 वर्षीय कंबोज नई गेंद को दोनों तरफ स्विंग कर सकते हैं। उनकी लंबाई की वजह से उन्हें पिच से अतिरिक्त उछाल मिलती है, जो बल्लेबाजों के लिए एक बड़ी चुनौती पेश करती है। नवंबर 2024 में कंबोज के करियर में एक ऐतिहासिक क्षण आया, जब उन्होंने रणजी ट्रॉफी के इतिहास में एक पारी में सभी 10 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बनकर सुर्खियां बटोरीं।
वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स):
बिहार के 13 वर्षीय प्रतिभाशाली क्रिकेटर वैभव को पिछले साल नवंबर में आईपीएल मेगा नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपये में चुना था। सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी के रूप में सुर्खियां बटोरीं। वैभव ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ भारत अंडर-19 के लिए 58 गेंदों में शतक जड़ा था, जो यूथ टेस्ट में किसी भारतीय द्वारा बनाया गया सबसे तेज शतक था। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में 42 गेंदों में 71 रनों की तूफानी पारी खेली थी। वैभव की क्रिकेट की जर्नी बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर गांव से शुरू हुई, जहां उनके किसान पिता संजीव ने घर पर ही उनकी प्रतिभा को निखारा। वैभव राजस्थान की टीम में हैं, जहां वह हेड कोच राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में रहेंगे, ऐसे में उन्हें वहां खूब संवरने का मौका मिलेगा।
*Batting ASMR ft. Mu𝐒𝐇𝐄𝐑! 🦁🔥#MusheerKhan #JazbaHaiPunjabi pic.twitter.com/IEukheUBB8
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) March 13, 2025
पुणे: वेतन कटौती से नाराज़ ड्राइवर ने बस में लगाई आग, 4 कर्मचारी जिंदा जले
IPL 2025: पोंटिंग की पूजा से पाकिस्तानी फैंस नाराज, पूछा - ऐसा क्यों?
राष्ट्रगान के दौरान हंसते रहे, बात करते रहे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विपक्ष ने साधा निशाना
ईद रिलीज के लिए टिकटों का हंगामा: L2: Empuraan के दीवानों का ज़बरदस्त जुनून
असम में ऐतिहासिक फैसला: अब 24 घंटे खुलेंगी दुकानें, शराब पर यथावत नियम
लाल रिबन न दिखने पर भड़के विधायक, शिलान्यास में की हाथापाई!
वाटर पार्क में जानलेवा स्टंट: क्या ये बेवकूफी है या बहादुरी?
केक काटा, किस किया: पति के कत्ल के बाद शिमला में अय्याशी, मुस्कान का नया वीडियो वायरल
शेर ने महिला को दबोचा: कार से उतरकर पति से बहस करना पड़ा भारी
बूम! इजराइल का हिजबुल्ला ठिकानों पर जोरदार हमला, मध्य पूर्व में भारी विस्फोट