उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और निषाद समाज पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद का पुलिस को लेकर एक विवादित बयान सामने आया है। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सुलतानपुर में एक कार्यक्रम के दौरान संजय निषाद ने कहा कि वे यहाँ तक सात दरोगा का हाथ-पैर तुड़वाकर और उन्हें गड्ढे में फेंकवाकर पहुंचे हैं।
यह मामला बीते शुक्रवार का है, जब होली के मौके पर सुल्तानपुर के शाहपुर गांव में एक दलित और निषाद परिवार के बीच खूनी झड़प हुई। मामूली कहासुनी के बाद लाठी-डंडे चले और मारपीट हुई, जिसमें 65 वर्षीय दलित महिला की मौत हो गई।
पुलिस ने मृतक महिला के परिवार की शिकायत पर 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, जिनमें से 4 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार लोगों में ग्राम प्रधान भी शामिल हैं।
इस मामले में पुलिस की कार्रवाई पर भड़कते हुए संजय निषाद ने विवादित बयान दिया।
निषाद समाज पार्टी के मुखिया संजय निषाद ने मंच से पुलिस को चेतावनी दी कि निषाद समाज के लोगों को इस केस में फर्जी तरीके से फंसाया जा रहा है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से उन निर्दोष लोगों को छोड़ने की बात कही, अन्यथा उन पर कार्रवाई करने की धमकी दी। इसी दौरान उन्होंने मंच से यह विवादित बयान दिया।
*7 दरोगा का हाथ-पैर तोड़कर यहां तक पहुंचा हूं...योगी के मंत्री निषाद का बड़ा कबूलनामा, ऐसे मिला है पद. #SanjayNishad #ViralVideo #Sultanpur #UPPolitics #UttarPradesh #InKhabar #LatestNews pic.twitter.com/5egyR70sKG
— InKhabar (@Inkhabar) March 19, 2025
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा: तलाक के बाद सोशल मीडिया पर क्यों मचा है मैं भी डैडी, तुम भी डैडी का शोर?
राष्ट्रगान के दौरान नीतीश कुमार के अजीब इशारे, मचा बवाल!
कॉलेज छात्रा का कार में संबंध बनाते वीडियो वायरल, सहेली ने पूछा - काम कैसा हुआ?
सिकंदर: पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी करेगी कमाई? जानिए अनुमान
कत्ल के बाद जश्न! पत्नी ने प्रेमी संग खेली होली, हिमाचल में मनाया बर्थडे
18 महीने पहले मरी महिला जिंदा लौटी, हत्या के आरोप में 4 जेल में!
मुस्लिम आरक्षण बिल का विरोध: कर्नाटक विधानसभा से 18 भाजपा विधायक निलंबित
22 साल के हसन नवाज का धमाका: बाबर आजम का महारिकॉर्ड टूटा, बने पाकिस्तान के सबसे तेज शतकवीर!
खालिस्तान विरोधी रुख हिंदू सांसद चंद्र आर्य को पड़ा भारी, चुनाव लड़ने से वंचित
खरबूजे को देखकर खरबूजे ने बदला रंग: रऊफ ने हवा में उड़कर लपका अविश्वसनीय कैच!