IPL 2025: कोहली का दोस्त करेगा अंपायरिंग! कैसे बना वर्ल्ड रिकॉर्ड?
News Image

आईपीएल 2025 का पहला मैच 22 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। आरसीबी अभी भी अपने पहले खिताब का इंतजार कर रही है।

इस बीच, विराट कोहली के एक साथी खिलाड़ी से जुड़ी दिलचस्प खबर सामने आई है। कोहली के साथ खेल चुके तन्मय श्रीवास्तव आईपीएल में अंपायरिंग करेंगे।

तन्मय श्रीवास्तव अंडर 19 विश्व कप 2008 में विराट कोहली की कप्तानी में खेले थे। भारत ने कोहली की कप्तानी में यह खिताब जीता था।

कोहली के साथ खेल चुके तन्मय अब नई भूमिका में नजर आएंगे। उन्हें मैच ऑफिशियल की भूमिका मिली है। तन्मय को आईपीएल में अंपायर के तौर पर चुना गया है। हालांकि वे ऑनफील्ड अंपायरिंग नहीं करेंगे।

तन्मय ने करीब पांच साल पहले ही क्रिकेट छोड़ दी थी। उन्होंने इसके बाद अंपायरिंग का कोर्स किया। तन्मय ने दो सालों तक लेवल 2 का कोर्स किया और इसके बाद डोमेस्टिक क्रिकेट में अंपायरिंग करने लगे।

वे अब आईपीएल में अंपायर के तौर पर चुने गए हैं। यूपीसीए ने इसको लेकर एक्स पर एक पोस्ट भी शेयर की है।

तन्मय ने अंपायर बनते ही वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। दरअसल वे आईपीएल में खेलने के बाद इसी टूर्नामेंट में अंपायरिंग भी करेंगे। वे आईपीएल में पंजाब किंग्स टीम का हिस्सा रह चुके हैं। तन्मय 2007 से 2009 तक पंजाब किंग्स का हिस्सा रहे।

तन्मय 90 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं। उन्होंने इस दौरान 4918 रन बनाए हैं। वे इस फॉर्मेट में 10 शतक और 27 अर्धशतक लगा चुके हैं। तन्मय लिस्ट ए में 1728 रन बना चुके हैं। उन्होंने लिस्ट ए में 7 शतक और 10 अर्धशतक लगाए हैं।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

औरंगजेब जिंदाबाद के नारों से गूंजा नागपुर, थाने में उमड़ी भीड़, पुलिस ने किया शांत

Story 1

लाल फीता न मिलने पर विधायक ने की गाली-गलौज और मारपीट

Story 1

सुनीता विलियम्स की ऐतिहासिक वापसी! जानिए, कैप्सूल का मार्ग और NASA का जारी किया नक्शा

Story 1

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष बदले जाने पर जेडीयू का तंज, तेजस्वी यादव के लिए बढ़ी मुश्किलें?

Story 1

सख्त मिजाज मंत्री का नया अवतार: क्या आपने पहचाना?

Story 1

धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स, अंतरिक्ष यान के प्रवेश के दौरान हुआ संचार ब्लैकआउट

Story 1

मंत्री संजय निषाद का विवादित बयान: सात दरोगाओं के हाथ-पैर तुड़वाकर गड्ढे में फेंकवाया

Story 1

समुद्र ने जब सुनीता के लिए फैलाई अपनी बाहें: यादगार लैंडिंग का वीडियो

Story 1

धरती ने आपको याद किया: सुनीता विलियम्स की वापसी पर PM मोदी का भावुक स्वागत

Story 1

धरती पर लौटते ही सुनीता विलियम्स की मुस्कान, लैंडिंग का रोमांचक वीडियो!