सुनीता विलियम्स की ऐतिहासिक वापसी! जानिए, कैप्सूल का मार्ग और NASA का जारी किया नक्शा
News Image

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की ऐतिहासिक वापसी का काउंटडाउन शुरू हो गया है। उनके साथ क्रू-9 के सदस्यों की भी पृथ्वी पर वापसी होने जा रही है।

क्रू-9 के सदस्यों को 8 दिनों के मिशन में आई परेशानी के कारण 9 महीने का इंतजार करना पड़ा। पूरी दुनिया की निगाहें अब नासा के अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी पर टिकी हैं।

सुनीता विलियम्स समेत चारों अंतरिक्ष यात्रियों को कैप्सूल में लाया जाएगा। नासा ने एक नक्शा भी जारी किया है, जिसमें कैप्सूल के वापसी मार्ग को दर्शाया गया है।

नासा ने नक्शे की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा है कि क्रू 9 को दिन के समय पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करते हुए देखना मुश्किल होगा, लेकिन अगर आप स्पेसएक्स के ड्रैगन पर नजर रखना चाहते हैं, तो यह नक्शा आपके लिए है।

अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र से सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर के अलावा अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री निक हेग और रूसी अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोर्बुनोव भी पृथ्वी पर वापसी कर रहे हैं।

ये चारों एस्ट्रोनॉट्स ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट से बुधवार सुबह 3:27 बजे फ्लोरिडा के तट के पास समुद्र में लैंड करेंगे।

सुनीता विलियम्स को धरती पर लेकर आ रहा ड्रैगन कैप्सूल अब डिपार्चर प्रोसेस से गुजर रहा है। इस प्रक्रिया के बाद यह कैप्सूल डिऑर्बिट होगा।

एक उचित ऊंचाई पर पहुंचने के बाद, पृथ्वी के वायुमंडल में इसकी एंट्री होगी और उसके बाद स्प्लैशडाउन होगा। सुनीता विलियम्स और साथी एस्ट्रोनॉट्स की लैंडिंग के लिए समुद्र को खाली करा दिया गया है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

राम मंदिर तोड़कर बाबरी मस्जिद बनाने की धमकी: 12 साल के बच्चे का विवादित वीडियो वायरल

Story 1

सुनीता विलियम्स को स्ट्रेचर पर क्यों लाया गया? क्या हैं बेबी फीट ?

Story 1

पति से झगड़ा! पत्नी चढ़ी हाईटेंशन टावर पर, पुलिस के फूले हाथ-पांव

Story 1

वायरल वीडियो: चूहे ने सांप से लिया पंगा, फिर हुआ ऐसा कि दंग रह गए लोग

Story 1

बुमराह-मलिंगा भी हुए फ़ैल! नए बॉलिंग एक्शन ने मचाया तहलका, वीडियो वायरल

Story 1

शेरनी लौटी धरती पर: सुनीता विलियम्स की सफल लैंडिंग, भारत में खुशी की लहर!

Story 1

आईपीएल 2025: केएल राहुल फिर देंगे अपनी पसंदीदा बैटिंग पोजीशन की कुर्बानी!

Story 1

धोनी बने एनिमल , रणबीर कपूर के अंदाज़ में मचाया धमाल!

Story 1

सुनीता विलियम्स धरती पर लौटीं, फ्लोरिडा तट पर सफल लैंडिंग!

Story 1

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की धरती पर वापसी, वीडियो आया सामने