एक दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक चूहा एक सांप से भिड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। हमेशा चूहों को शिकार बनाने वाले सांप को इस बार चुनौती मिलती दिख रही है।
वीडियो में, चूहा सांप को ललकार रहा है और उस पर मिट्टी फेंक रहा है। इसके बाद, वह हवा में उछलते हुए कुछ ऐसा करता है जिससे देखने वाले हैरान हो जाते हैं। यह वीडियो एक्स (पहले ट्विटर) पर NATURE IS BRUTAL नामक अकाउंट से शेयर किया गया है।
वीडियो कब और कहां का है, इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन इसमें चूहा सांप को परेशान करता हुआ दिख रहा है। वह हवा में उछलकर मिट्टी उड़ाता है जो सीधे सांप पर गिरती है। सांप गुस्से में फुफकारता है और चूहे की ओर बढ़ता है।
जैसे ही सांप चूहे पर हमला करने वाला होता है, चूहा हवा में उछलने की कोशिश करता है, लेकिन उसका दांव उल्टा पड़ जाता है। वह सीधे सांप के मुंह में गिर जाता है और उसका शिकार बन जाता है।
यह वायरल वीडियो, जिसे 16 मार्च को अपलोड किया गया था, अब तक 30 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इस पर ढेरों लाइक्स और कमेंट्स आए हैं।
वीडियो देखने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, वाह, क्या शॉट? जबकि दूसरे ने लिखा, यह चूहा तो बहुत ही ज्यादा तेज निकला। कई लोग हैरानी वाले इमोजी शेयर करके भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
— NATURE IS BRUTAL (@TheBrutalNature) March 16, 2025
इजरायल का बम गिरा, लाइव शो में पढ़ रही एंकर, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर
ईरान-इज़राइल युद्ध: डर के साये में तेहरान, सड़कों पर लगा लंबा जाम, लोग देश छोड़ने को मजबूर
विदेशी सांसद ने छुए पीएम मोदी के पैर, वीडियो में दिखा प्रधानमंत्री का रिएक्शन
रफ्तार को लेकर शिकायत पर रैपिडो ड्राइवर ने महिला को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल
ICC का ऐलान: 2025 महिला वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी, जानें भारत के मैच
सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती
इंद्रायणी नदी पर पुल भरभरा कर गिरा, 2 की मौत, कई घायल
ईरान में फंसे भारतीय छात्रों के लिए सरकार का बड़ा कदम!
एशिया कप 2025: भारत नहीं, अब ये देश करेगा मेजबानी!
मनाली में जिपलाइनिंग हादसा: रस्सी टूटने से लड़की 30 फीट नीचे गिरी, मस्ती चीख में बदली