इंद्रायणी नदी पर पुल भरभरा कर गिरा, 2 की मौत, कई घायल
News Image

महाराष्ट्र के पुणे जिले के मावल तहसील में इंद्रायणी नदी पर बना एक लोहे का पुल रविवार को अचानक ढह गया। इस हादसे में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 32 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि हादसे में छह लोगों को बचाया गया है, वहीं कुछ लोगों के तेज बहाव में बह जाने की आशंका है। तलाशी अभियान जारी है।

तालेगांव दाभाडे पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि बीते कुछ दिनों से यहां लगातार भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण नदी का बहाव तेज था।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने पुल हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि इंद्रायणी नदी पर बने लोहे के पुल को जंग लग गया था। शुरुआती जांच में लगता है कि पुल पर कई लोगों के एक साथ खड़े होने के कारण यह टूट गया।

पुणे के जिला कलेक्टर जितेंद्र डूडी ने बताया कि पुल ढहने से हुए हादसे में 38 लोगों को बचाया गया है, जिनमें से 30 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि पुल के ढहने के समय वहां मौजूद लोगों की सही संख्या का आकलन किया जा रहा है। लापता लोगों की तलाश जारी है।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि घायलों में से छह की हालत गंभीर है। उन्होंने पीड़ितों के परिवारों के साथ संवेदना व्यक्त की है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

दो दशक बाद साइप्रस पहुंचे PM मोदी, राष्ट्रपति ने किया एयरपोर्ट पर स्वागत

Story 1

मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड: पटना से जहानाबाद का सफर होगा आसान, लाखों को फायदा

Story 1

पुणे पुल हादसा: मेरे परिवार का पुनर्जन्म हुआ, हादसे के वक्त 150-200 लोग थे पुल पर

Story 1

एशिया कप 2025: भारत मेजबानी से नहीं हटेगा, यूएई बन सकता है नया वेन्यू!

Story 1

BCCI की राजनीति का शिकार हुआ जयपुर का सवाई मानसिंह स्टेडियम, 4 साल से नहीं हुआ कोई मैच

Story 1

पुणे में इंद्रायणी नदी पर पुल ढहा, कई पर्यटक बहे!

Story 1

साइप्रस में मोदी का भव्य स्वागत, तुर्किये को कड़ा संदेश!

Story 1

WTC फाइनल 2025: बावुमा का बड़ा खुलासा, ऑस्ट्रेलियाई टीम की खुली पोल!

Story 1

ओवैसी का बड़ा बयान: भारत को चीन और पाकिस्तान से खतरा!

Story 1

इजरायली हमले के डर से तेहरान से भगदड़, सीमा पर हाहाकार, सरकार ने खोले अंडरग्राउंड मेट्रो