बिहार कांग्रेस अध्यक्ष बदले जाने पर जेडीयू का तंज, तेजस्वी यादव के लिए बढ़ी मुश्किलें?
News Image

बिहार में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए गए हैं। अखिलेश प्रसाद सिंह की जगह अब राजेश कुमार को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजेश कुमार कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी दी है। राजेश कुमार को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं।

इसी बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू की प्रतिक्रिया सामने आई है। जेडीयू ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तंज कसा है।

जेडीयू प्रवक्ता अरविंद निषाद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तेजस्वी यादव को टैग करते हुए लिखा, माननीय तेजस्वी यादव जी को टेंशन देने वाला समाचार आ गया है। महागठबंधन में शामिल दलों के लिए खुशखबरी... बधाई हो।

अखिलेश प्रसाद सिंह को लेकर भी जेडीयू ने निशाना साधा। अरविंद निषाद ने एक अन्य पोस्ट में लिखा, माननीय अखिलेश प्रसाद सिंह जी अपने दो-ढाई साल के कार्यकाल में कमेटी बनाने में भी सफल नहीं हो पाए। कांग्रेस की कार्य संस्कृति इस बात का सबूत देता है कि आपको काम करने की आजादी नहीं है। वर्क कल्चर विहीन दल बिहार और देश को अब और ठग नहीं सकता।

जेडीयू नेता के इस पोस्ट पर एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि जेडीयू को बर्बाद जेडीयू के नेता ही कर रहे हैं। डोमिसाइल लागू कीजिए अन्यथा नुकसान जेडीयू को होना तय है। बिना डोमिसाइल सबसे ज्यादा नुकसान सामान्य वर्ग को उठाना पड़ा है। चुनाव में जहां आपका कैंडिडेट होगा वहां वोट नहीं मिलेगा।

राजेश कुमार कुटुंबा से दो बार लगातार विधायक चुने गए हैं। उनके पिता मंत्री रह चुके हैं। देखना होगा कि 2025 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को इस बदलाव से कितना फायदा मिलता है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

लैंड फॉर जॉब: ED की पूछताछ पर तेजस्वी का बड़ा दावा, हम और मजबूत होंगे

Story 1

PSL छोड़ IPL को प्राथमिकता: अफ्रीकी खिलाड़ी ने PCB को बताई कड़वी सच्चाई!

Story 1

सुनीता विलियम्स की वापसी पर ट्रंप का बयान: जो वादा किया, वो निभाया!

Story 1

सुनीता विलियम्स की धरती पर सफल वापसी: फ्लोरिडा तट पर सुरक्षित लैंडिंग का वीडियो आया सामने

Story 1

रोहित का लीक वीडियो, विराट का खुला समर्थन: बीसीसीआई को परिवार नियम बदलने का दबाव!

Story 1

कैलकुलेटर फेल! 14 साल के आर्यन ने तोड़े गणित के सारे रिकॉर्ड, आनंद महिंद्रा भी हुए मुरीद

Story 1

सुनीता विलियम्स की घर वापसी: हम साथ में छुट्टियां मनाएंगे , बहन ने बताया कब आएंगी भारत! पैतृक गांव में जश्न

Story 1

कब्र या मुर्दे से छेड़छाड़? औरंगजेब पर नीतीश की पार्टी के बयान से बीजेपी की बढ़ी टेंशन

Story 1

रमजान में गाजा पर इजरायली मिसाइलें: मुस्लिम देशों में आक्रोश, मस्जिद-अल-हरम में आंसुओं का सैलाब

Story 1

नागपुर हिंसा: महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी, वर्दी खींची, FIR दर्ज