अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 286 दिनों के बाद अंतरिक्ष से सुरक्षित पृथ्वी पर लौट आए हैं। दोनों ने स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल के माध्यम से फ्लोरिडा के समुद्र में लैंडिंग की।
सुनीता विलियम्स की वापसी पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने जो वादा किया था, उसे पूरा किया है।
मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, राष्ट्रपति बनने के बाद जब मैं ऑफिस में आया तो मैंने एलन मस्क से कहा कि हमें उन्हें (सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर) को वापस लाना होगा। बाइडेन ने उन्हें छोड़ दिया था। अब वे वापस आ गए हैं। जब वो बेहतर हो जाएंगे तो वे ओवल ऑफिस (राष्ट्रपति कार्यालय) में आएंगे।
व्हाइट हाउस ने भी सुनीता विलियम्स और विल्मोर की वापसी पर एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, जो वादा किया, वो निभाया। राष्ट्रपति ट्रंप ने 9 महीने से अंतरिक्ष में फंसे अंतरिक्ष यात्रियों को बचाने का वादा किया था। आज उनकी धरती पर सुरक्षित लैंडिंग हो गई है। एलन मस्क, स्पेसएक्स और नासा को धन्यवाद!
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी बुच विल्मोर 8 जून, 2024 को बोइंग के स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट के जरिए अंतरिक्ष में गए थे।
नासा का यह 8 दिन का स्पेस मिशन था, लेकिन इस स्पेसक्राफ्ट में तकनीकी खराबी के बाद दोनों की वापसी टल गई।
इस दौरान, नासा ने कई बार उन्हें वापस लाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी नहीं हो सकी।
आखिरकार, नौ महीने बाद स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल के जरिए दोनों को सुरक्षित रूप से धरती पर वापस लाया गया। नासा के अनुसार, सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष में 150 प्रयोग किए और 9 बार स्पेसवॉक किया।
PROMISE MADE, PROMISE KEPT: President Trump pledged to rescue the astronauts stranded in space for nine months.
— The White House (@WhiteHouse) March 18, 2025
Today, they safely splashed down in the Gulf of America, thanks to @ElonMusk, @SpaceX, and @NASA! pic.twitter.com/r01hVWAC8S
पाकिस्तान क्रिकेट टीम: शर्मनाक रिकॉर्ड! जिम्बाब्वे-बांग्लादेश की लिस्ट में शामिल
लैंड फॉर जॉब: ED की पूछताछ पर तेजस्वी का बड़ा दावा, हम और मजबूत होंगे
अभिषेक-ईशान की तूफानी बल्लेबाजी से दिग्गज भी हैरान!
वैष्णो देवी के पास शराब पीने पर बवाल: क्या होटल वालों ने की शिकायत?
छात्राओं का शोषण! प्रोफेसर के 59 अश्लील वीडियो से खुला राज
वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी ने उड़ाया रिजवान की अंग्रेजी का मजाक, भड़के लोग
सुनीता विलियम्स की पृथ्वी पर वापसी: स्ट्रेचर पर क्यों आईं, जानिए नासा का प्रोटोकॉल
समुद्र ने किया सुनीता विलियम्स का स्वागत! देखें लैंडिंग का रोमांचक वीडियो
मौलवी साहब माइक चालू छोड़ सो गए, फिर सुनाई दिए ज़ोरदार खर्राटे!
तौलिए में क्यों होता है खास बॉर्डर? 9 करोड़ से ज़्यादा लोगों ने ढूंढ निकाला जवाब