अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स 9 महीने 14 दिन बाद धरती पर सुरक्षित वापस आ गई हैं। उनके साथ बुच विल्मोर भी थे।
बुधवार को भारतीय समयानुसार सुबह 3 बजकर 27 मिनट पर स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन कैप्सूल फ्लोरिडा के तट के पास समुद्र में उतरा।
लैंडिंग के बाद कैप्सूल को रिकवरी वेसल पर चढ़ाया गया और फिर धोया गया।
कैप्सूल खुलने के बाद अलेक्जेंडर गोरबुनोव सबसे पहले बाहर आए, फिर सुनीता विलियम्स बाहर निकलीं।
धरती पर पहुंचते ही सुनीता विलियम्स के चेहरे पर मुस्कान थी। उन्होंने गुरुत्वाकर्षण को महसूस किया।
कैप्सूल से बाहर आने के बाद रिकवरी टीम के सदस्यों ने उन्हें उठाया और स्ट्रेचर पर बैठाया।
सुनीता विलियम्स ने खड़े होने की कोशिश की, लेकिन गुरुत्वाकर्षण पर नियंत्रण न बना पाने के कारण वे लड़खड़ा गईं।
इसके बाद सुनीता विलियम्स का मेडिकल चेकअप किया गया और डॉक्टर ने बताया कि वे पूरी तरह स्वस्थ हैं।
सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर के साथ अलेक्जेंडर गोरबुनोव और निक हेग भी धरती पर वापस आए।
अंतरिक्ष यात्रियों का स्वागत नियंत्रण केंद्र से एक संदेश के साथ किया गया: निक, एलेक, बुच, सुनी - स्पेसएक्स की ओर से घर में आपका स्वागत है।
कमांडर निक हेग ने जवाब दिया, क्या शानदार यात्रा रही।
सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 5 जून 2024 को बोइंग के नए स्टारलाइनर क्रू कैप्सूल के जरिए 8 दिनों के लिए स्पेस स्टेशन पर रवाना हुए थे।
स्टारलाइनर क्रू कैप्सूल में खराबी आने के कारण दोनों ISS पर फंस गए थे।
स्पेस स्टेशन पर 286 दिन रहने के बाद दोनों सुरक्षित लौटे।
सुनीता विलियम्स और उनकी टीम ने स्पेस स्टेशन पर रहते हुए 900 घंटे का शोध पूरा किया।
उन्होंने ISS पर रहते हुए 150 से अधिक प्रयोग किए और एक नया रिकॉर्ड बनाया।
#WATCH | Being stranded at the International Space Station for 9 months, Sunita Williams is back on Earth with a smile
— ANI (@ANI) March 18, 2025
Today, NASA s SpaceX Crew-9 - astronauts Nick Hague, Butch Wilmore, Sunita Williams, and Roscosmos cosmonaut Aleksandr Gorbunov returned to Earth after the… pic.twitter.com/mdZIQTG4SN
सुनीता विलियम्स: अंतरिक्ष से लौटने के बाद किन चुनौतियों का सामना करेंगी?
कैसे बनते हैं सुनीता विलियम्स जैसे एस्ट्रोनॉट? जानें कौन सी करनी होती है पढ़ाई
सुनीता विलियम्स की वापसी पर ट्रंप का पहला बयान: वादा निभाया गया!
बिहार कांग्रेस अध्यक्ष बदले जाने पर जेडीयू का तंज, तेजस्वी यादव के लिए बढ़ी मुश्किलें?
समुद्र ने जब सुनीता के लिए फैलाई अपनी बाहें: यादगार लैंडिंग का वीडियो
पहले मुस्कुराईं, फिर हिलाया हाथ: धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स का ऐसा था स्वागत!
सुनीता विलियम्स की घर वापसी: 9 महीने बाद आसमान से धरती पर सुरक्षित लैंडिंग
राहुल गांधी को झटका: दिग्गज कांग्रेसी शशि थरूर ने की PM मोदी की तारीफ
बचपन में रेत पर राम लिखा, हमेशा रहीं निडर: सुनीता विलियम्स के भाई ने खोले राज़
कबड्डी विश्व कप: स्कॉटलैंड ने भारत को बराबरी पर रोका, विजय रथ थमा!