बचपन में रेत पर राम लिखा, हमेशा रहीं निडर: सुनीता विलियम्स के भाई ने खोले राज़
News Image

अमेरिका की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स समेत चार अंतरिक्ष यात्री मंगलवार को धरती के लिए रवाना हो गए हैं। पूरी दुनिया की निगाहें इस समय उन पर टिकी हुई हैं। ये अंतरिक्ष यात्री नौ महीने बाद पृथ्वी पर लौट रहे हैं। चारों स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल में सवार होकर घर वापस आ रहे हैं।

सुनीता भारतीय मूल की महिला हैं, ये बात सभी जानते हैं। लेकिन, सुनीता के चचेरे भाई दिनेश रावल ने सुनीता के जीवन के कुछ अनसुने किस्से साझा किए हैं।

दिनेश रावल ने बताया कि जब सुनीता छोटी थीं, लगभग चार-पांच साल की, तब वह उनके गांव जुलासा आई थीं। जुलासा में उन्होंने सुनीता को ऊंट पर चढ़ाया, लेकिन वह ऊंट से उतर ही नहीं रही थीं। वह पहले से ही कभी घबराती नहीं थीं, बचपन से ही बहादुर थीं।

एक और किस्सा साझा करते हुए दिनेश ने बताया कि एक बार सुनीता भारत आई थीं, तब वह बड़ी जरूर हो गई थीं, लेकिन अंतरिक्ष यात्री नहीं बनी थीं। वे लोग उदयपुर गए थे, जहाँ सुनीता रात में 10-11 बजे टहलने निकल गईं और रात को 1:30 बजे वापस आईं। दिनेश उन्हें होटल में ढूंढ रहे थे और बहुत घबरा गए थे।

सुनीता के वापस आने पर दिनेश को घबराया देखकर उन्होंने कहा, मैं मिलिट्री में हूं, मैं घबराने वाली नहीं हूं। तुम ये सोच निकाल दो कि महिलाएं घबराती हैं, महिलाएं डरती हैं। महिलाएं बिल्कुल नहीं घबराती हैं। दुनिया में ये महिलाओं के बोल्ड बनने का मौका है। दिनेश कहते हैं कि आज दुनिया के सामने एक बड़ी अंतरिक्ष यात्री के रूप में सुनीता आई हैं और परिवार को उस बात पर गर्व है।

दिनेश ने बताया कि सुनीता जब भी इंडिया आती हैं तो उनके ही घर आती हैं और वहीं रुकती हैं। एक बार सुनीता उनके साथ समुद्र किनारे गईं थीं। इस दौरान उन्होंने रेत से एक तोप बनाया और उस तोप के ऊपर राम लिखा। उनके घर का हर संस्कार सुनीता के अंदर भी है। जैसे उनके घर में बड़े बाल रखने की परंपरा है, तो उन्होंने भी बड़े बाल रखने शुरू कर दिए थे।

सुनीता अपने साथ अंतरिक्ष में भगवान गणेश की मूर्ति लेकर गई हैं, जो उनके चचेरे भाई दिनेश रावल ने ही दी थी। दिनेश ने बताया कि सुनीता के पिता भी बहुत धार्मिक थे और भगवान को बहुत मानते थे।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

मोहाली में मोमोज फैक्ट्री में मिला कुत्ते का सिर, 60 किलो सड़ा मांस बरामद!

Story 1

पीएम मोदी पिछले जन्म में थे छत्रपति शिवाजी महाराज? बीजेपी सांसद के बयान पर बवाल

Story 1

लाल साड़ी में महिला का जादू टोना! जबलपुर में दिनदहाड़े सड़क पर मचा हड़कंप

Story 1

सुनीता विलियम्स लौटीं धरती पर: अंतरिक्ष से सुरक्षित वापसी, हुआ सफल स्प्लैशडाउन!

Story 1

उत्तर भारतीयों को नीचा दिखाने में DMK मंत्रियों को आता है मज़ा : अन्नामलाई का तीखा हमला

Story 1

सीफर्ट का तूफान: शाहीन अफरीदी के एक ओवर में जड़े चार छक्के, न्यूजीलैंड की जीत

Story 1

फ्री में IPL देखना अब नहीं रहा आसान, जेब करनी होगी ढीली!

Story 1

दलित परिवार पर लाठी-डंडों से हमला: महिलाओं को पीटा, साथ देने वालों को मौत की धमकी

Story 1

रजनीकांत ने देखी एल2: एम्पुरान का ट्रेलर, पृथ्वीराज बोले - हमेशा रहूंगा आपका फैन

Story 1

9 महीने बाद धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स, गुजरात में जश्न