बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा फेरबदल किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने मंगलवार को डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटा दिया।
उनकी जगह अब विधायक राजेश कुमार को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।
राजेश कुमार फिलहाल कुटुंबा (सुरक्षित) विधानसभा सीट से विधायक हैं।
कृष्णा अल्लावरू को बिहार कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने के बाद से ही अखिलेश सिंह को हटाने की अटकलें तेज थीं। कन्हैया कुमार की यात्रा को लेकर भी अखिलेश सिंह की नाराजगी की बातें सामने आ रही थीं।
कुछ दिन पहले दिल्ली में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे की मौजूदगी में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एक बैठक होने वाली थी, जिसे पार्टी में चल रही खींचतान के कारण स्थगित कर दिया गया था।
हालांकि, अखिलेश सिंह ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर पप्पू यादव के साथ एक वीडियो साझा करते हुए यह स्पष्ट किया था कि उन्हें कन्हैया कुमार या किसी और से कोई नाराजगी नहीं है।
राजेश कुमार औरंगाबाद जिले की अनुसूचित जाति (एससी) आरक्षित कुटुम्बा विधानसभा सीट से विधायक हैं। उन्होंने 2015 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीता था। 2020 में भी उन्होंने अपनी सीट बरकरार रखी।
उन्होंने 50,822 वोट हासिल किए थे और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के श्रवण भुइयां को 16,653 वोटों के अंतर से हराया था।
Congress appoints Rajesh Kumar as the President of the Bihar Pradesh Congress Committee with immediate effect. pic.twitter.com/WoalnnQWFK
— ANI (@ANI) March 18, 2025
दिल्ली हज कमेटी ने वक्फ बिल के विरोध की निंदा की
मराठी बनाम हिंदी: पुणे के डी-मार्ट में भाषा को लेकर विवाद, वायरल हुआ वीडियो
नागपुर में गाड़ियां गायब, शिंदे का दावा - साजिश की आशंका, औरंगजेब समर्थक माफ नहीं होंगे!
नौ महीने बाद धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स, चेहरे पर मुस्कान और तनी मुट्ठी!
न्यूज़ीलैंड से हार के बाद भड़के हारिस रऊफ, आलोचकों को सुनाई खरी-खोटी!
नागपुर में हिंसा: रिहायशी इलाकों में पथराव, भीड़ ने मचाया उपद्रव
छावा फिल्म से औरंगजेब के खिलाफ भड़का गुस्सा, नागपुर हिंसा पर बोले सीएम फडणवीस
ईरान की सैन्य शक्ति का प्रदर्शन: मिसाइलें और लड़ाकू विमान जो पल भर में दुश्मन को धूल चटा सकते हैं
PAK vs NZ: न्यूजीलैंड ने फिर पाकिस्तान को किया शर्मसार, शाहीन अफरीदी के एक ओवर में 4 छक्के!
धरती पर लौटते ही सुनीता विलियम्स की मुस्कान, लैंडिंग का रोमांचक वीडियो!