पिछले कुछ समय से महिलाओं द्वारा की गई क्रूरता की घटनाएं सोशल मीडिया पर तेजी से बढ़ी हैं। पिता पर डंडे बरसाने और मां को बेरहमी से पीटने की घटनाओं के बाद, एक और मामला सामने आया है।
एक वायरल वीडियो में एक महिला अपने सास और ससुर की बुरी तरह से पिटाई करती दिख रही है। आसपास मौजूद परिजन भी उसे रोकने में असमर्थ हैं। बताया जा रहा है कि महिला पेशे से डॉक्टर है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।
वीडियो में, महिला डॉक्टर गुस्से में अपने बूढ़े सास-ससुर को अन्य परिजनों के सामने पीट रही है। बूढ़े सास-ससुर खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन महिला डॉक्टर आपा खो बैठी है और सभी सीमाओं को पार करते हुए उनके साथ गलत व्यवहार कर रही है। आसपास के लोग उसे रोकने का प्रयास कर रहे हैं।
इस लड़ाई और झगड़े की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। वीडियो को देखकर लोग गुस्से में हैं और महिला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है, जिसे लाखों लोगों ने देखा है और अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। एक यूजर ने लिखा कि जानवर भी इस महिला से ज्यादा अच्छे होते हैं, जबकि दूसरे ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह समाज किस दिशा में जा रहा है।
Meet Dr. N Priyadarshini working at Victoria Government Hospital, Bengaluru and see how she is kicking her 80 years old father In Law and dragging her old and helpless Mother In Law by her mangalsutra. Can this be more Horrible?pic.twitter.com/xq7sLXFHVw
— NCMIndia Council For Men Affairs (@NCMIndiaa) March 13, 2025
राजकोट में इमारत में भीषण आग: 3 की मौत, कई घायल
IPL के लिए बॉश ने PSL को मारा लात, बाबर आजम की टीम छोड़ मुंबई इंडियंस में एंट्री!
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन होली के रंगों में रंगे, देसी अंदाज़ में चलाई पिचकारी
होली और जुमा का संगम: जश्न के बाद मस्जिदों में शांतिपूर्वक नमाज
IPL इतिहास: सबसे ज़्यादा शून्य पर आउट होने वाले 5 खिलाड़ी, 3 भारतीय शामिल
आईपीएल 2025: अक्षर पटेल बने दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान, मिली बड़ी जिम्मेदारी!
ट्रेन से टक्कर! ट्रक चालक फरार, यातायात बहाल
संभल में कड़ी सुरक्षा के बीच जुमे की नमाज और होली का जुलूस, आरएएफ व पीएसी तैनात
होली पर गले मिलने से मना करने पर चली गोली, भाजपा नेता का दोस्त घायल!
वडोदरा में कार से तीन लोगों को कुचला, फिर सड़क पर लगाए धार्मिक नारे