IPL के लिए बॉश ने PSL को मारा लात, बाबर आजम की टीम छोड़ मुंबई इंडियंस में एंट्री!
News Image

IPL 2025 के आगाज में कुछ ही दिन शेष हैं और सभी टीमें अभ्यास में जुटी हैं। कई टीमें अपने चोटिल खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट की तलाश कर रही हैं। मुंबई इंडियंस ने हाल ही में एक खिलाड़ी को रिप्लेसमेंट के तौर पर स्क्वाड में शामिल किया है।

ये खिलाड़ी पाकिस्तान सुपर लीग के ड्राफ्ट में शामिल था, लेकिन मुंबई इंडियंस के एप्रोच करने पर IPL 2025 के लिए उपलब्ध हो गया। अब ये पाकिस्तान सुपर लीग में हिस्सा नहीं लेगा, जिससे पाकिस्तानी समर्थक निराश हैं।

दक्षिण अफ्रीका के फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश को PSL में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर जाल्मी ने ड्राफ्ट के जरिए जोड़ा था। मगर अब खबर है कि मुंबई इंडियंस ने कॉर्बिन बॉश को अपने साथ जोड़ा है।

पाकिस्तान सुपर लीग की मैनेजमेंट अब कॉर्बिन बॉश पर क्या फैसला लेगी, इसका अंदाजा नहीं है। लेकिन कॉर्बिन बॉश मुंबई इंडियंस के लिए खेलते दिखेंगे, ये तय है।

मुंबई इंडियंस ने IPL 2025 की नीलामी में दक्षिण अफ्रीका के लिजाड विलियम्स को स्क्वाड में शामिल किया था। लेकिन चोट के कारण वे SA20 लीग से बाहर हो गए और इसी वजह से IPL में भी हिस्सा नहीं ले पाते। उन्होंने मुंबई इंडियंस को सूचित किया, जिसके बाद मैनेजमेंट ने कॉर्बिन बॉश को IPL 2025 के लिए शामिल कर लिया।

कॉर्बिन बॉश ने अभी तक खेले गए 86 मैचों की 74 पारियों में 8.38 की इकॉनमी रेट और 32.66 की औसत से 59 विकेट लिए हैं। वहीं बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 663 रन बनाए हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

किसी भी देश-धर्म में नहीं सनातन जैसी समृद्ध परंपरा: सीएम योगी

Story 1

वीडियो वायरल: पिंजरे में अंडा निगलने के बाद सांप की हालत देख कांप उठा कलेजा!

Story 1

27 साल से होली पर घर नहीं गए, यूपी पुलिस के जवान का दर्दनाक VIDEO

Story 1

रोहिंग्या संकट: UN प्रमुख ने बांग्लादेश से की मदद की अपील

Story 1

आईपीएल 2025: 13 वर्षीय वैभव से लेकर गजनफर तक, इन युवा सितारों पर रहेगी सबकी नज़रें

Story 1

BCCI को बड़ा झटका: प्रमुख नितिन पटेल का इस्तीफा, बुमराह-शमी के करियर पर मंडराया संकट!

Story 1

छक्कों की बौछार! युवराज का तूफान, सचिन की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को रौंदा

Story 1

बाइक पर स्टंट पड़ा भारी, धड़ाम से गिरे दोनों, लोगों ने कहा - इतनी जल्दी इंसाफ की उम्मीद नहीं थी!

Story 1

ऊंट के मुंह में जीरा: मगरमच्छ को नंगे हाथों से खाना खिलाना पड़ा महंगा?

Story 1

होली के रंग में भंग? जुम्मे की नमाज़ के लिए संभल में ब्रेक का एलान!