सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बाइक पर स्टंट कर रहे दो युवक दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।
वीडियो में एक लड़का स्पोर्ट बाइक चला रहा है, और पीछे उसका दोस्त बैठा है। लड़का बाइक पर स्टंट करता हुआ, यानी व्हीली मारता हुआ दिखाई देता है।
पहली बार व्हीली मारने में तो सब ठीक रहता है, लेकिन दूसरी बार जब वह ऐसा करता है तो रेस बढ़ जाने के कारण स्थिति बिगड़ जाती है।
रेस ज़्यादा होने की वजह से बाइक बहुत ऊपर उठ जाती है, और पहले पीछे बैठा दोस्त गिर जाता है। बाइक कुछ दूर तक आगे जाती है, लेकिन कंट्रोल नहीं हो पाती। इसके बाद बाइक चला रहा लड़का भी गिर जाता है, और उसकी बाइक सामने खड़ी एक अन्य बाइक से टकराकर गिर जाती है।
यह वीडियो एक्स प्लेटफॉर्म पर @coolfunnytshirt नामक अकाउंट से पोस्ट किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है, छपरीगिरी का इंस्टैंट रिजल्ट।
खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 6 लाख 58 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है।
वीडियो देखने के बाद लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, इतनी जल्दी इंसाफ की उम्मीद नहीं थी। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, यह देखकर बहुत अच्छा लगा। एक अन्य यूजर ने लिखा, दिक्कत ये है कि दूसरों को चोट लगती है।
Instant result of chhaprigiri.. pic.twitter.com/nXeCqlUDSC
— Keh Ke Peheno (@coolfunnytshirt) March 12, 2025
मेरठ यूनिवर्सिटी में नमाज पढ़ने पर बवाल, छात्र और तीन सुरक्षाकर्मी निलंबित
काला चश्मा पहने योगी ने मचाई होली पर धूम, क्या मोदी भी पहचान पाएंगे?
रत्नागिरी में नमाज के दौरान मस्जिद में तोड़फोड़: पुलिस के सामने उपद्रवियों का तांडव
युवराज-सचिन का धमाका! भारत ने ऑस्ट्रेलिया को रौंदकर फाइनल में बनाई जगह
नन्हा हाथी मां से लिपटकर सोया, दिल जीतने वाला वीडियो वायरल
होली पर गोरखपुर में योगी का अनूठा रंग, एकता से अखंड भारत का संदेश
IPL 2025: होली पर दिल्ली कैपिटल्स का धमाका, अक्षर पटेल बने नए कप्तान!
ऊंट के मुंह में जीरा: मगरमच्छ को नंगे हाथों से खाना खिलाना पड़ा महंगा?
बलूचिस्तान ट्रेन हाईजैक: दूसरे पर उंगली उठाने से पहले... , भारत का पाकिस्तान को कड़ा जवाब
अमरावती एक्सप्रेस ट्रक से टकराई, बाल-बाल बचे यात्री!