नन्हा हाथी मां से लिपटकर सोया, दिल जीतने वाला वीडियो वायरल
News Image

एक मनमोहक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक नन्हा हाथी अपनी मां हथिनी के साथ लिपटकर सोता हुआ दिखाई दे रहा है। आराम से सो रहे मां-बच्चे की क्यूटनेस लोगों के दिलों को जीत रही है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि मां हथिनी आराम से जमीन पर लेट जाती है और उसके बगल में नन्हा हाथी भी लेट जाता है। नन्हा हाथी अपनी मां से लिपटकर आराम से सोने लगता है, तभी कुछ देर बाद दूसरा हाथी आता है और वो भी बगल में आकर लेट जाता है।

हाथी जंगल के सबसे समझदार प्राणी होते हैं और अपने परिवार को महत्व देते हैं। अगर किसी भी हाथी पर कोई संकट आता है तो पूरा झुंड उसकी मदद के लिए इकट्ठा हो जाता है और उनके बीच अद्भुत एकता देखने को मिलती है। नन्हे हाथियों के वीडियो अक्सर दिल जीत लेते हैं।

इस वीडियो को एक्स पर @Rainmaker1973 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है- हाथी के बच्चे कैसे सोते हैं। शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 280.9k व्यूज मिल चुके हैं।

एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है- यह बहुत प्यारा है जिस तरह से बच्चे अपनी मां से लिपट जाते हैं, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- बहुत प्यारा।

मां के साथ आराम फरमाते बच्चों का यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है और लोग इस पर जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

वडोदरा में युवक ने कार से तीन को कुचला, फिर सड़क पर लगाने लगा धार्मिक नारे

Story 1

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री लक्सन ने होली पर मचाया धमाल, बेलन वाली पिचकारी से उड़ाए रंग!

Story 1

होली के दिन छाया मातम: मुजफ्फरनगर में दो जिंदा जले, एक गंभीर

Story 1

खुद आतंकवाद का गढ़, भारत पर आरोप: पाकिस्तान ट्रेन हाईजैक मामले में चौंकाने वाले खुलासे!

Story 1

काला चश्मा पहने योगी ने मचाई होली पर धूम, क्या मोदी भी पहचान पाएंगे?

Story 1

जान बख्श दें... ट्रंप ने पुतिन से क्यों की गुजारिश?

Story 1

होली की शाम दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहावना!

Story 1

विभाजनकारी ताकतें राम मंदिर की विरोधी: गोरखपुर में नरसिंह शोभायात्रा में CM योगी का उद्घोष

Story 1

दिल्ली में रोहिंग्या पर हत्या का आरोप, हिंदू युवक की मौत से आक्रोश, खून-खराबे की चेतावनी!

Story 1

भांग के नशे में अल्ला हू अकबर , होली पर अजान से मचा हड़कंप