दिल्ली में रोहिंग्या पर हत्या का आरोप, हिंदू युवक की मौत से आक्रोश, खून-खराबे की चेतावनी!
News Image

दिल्ली के गाजीपुर इलाके में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है, जिससे इलाके में तनाव व्याप्त है। घटना के विरोध में गाजीपुर के लोगों ने सोमवार को अक्षरधाम-गाजियाबाद रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शनकारी इस घटना से बेहद आक्रोशित हैं और उन्होंने दिल्ली पुलिस को चेतावनी दी है।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि रोहिंग्या मुसलमानों ने पैसे देकर यहां ठिकाना बना लिया है और अवैध कारोबार चला रहे हैं। उनका कहना है कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो हिंसा और खून-खराबा होगा।

जानकारी के अनुसार, गाजीपुर गांव में रात करीब 2 बजे रोहित नामक एक हिंदू युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि रोहित इलाके में नशे के धंधे का विरोध कर रहा था। यामीन और तारिक नामक आरोपियों ने इसी कारण से उस पर गोलियां बरसा दीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

रोहित गाजीपुर का रहने वाला था और अपने मामा के साथ रहता था। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।

पुलिस ने आर्म्स एक्ट और हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के एडिशनल डीसीपी विनीत कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति घायल है। अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि उसे गोली लगी है। शुरुआती जांच पड़ताल के बाद 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

मुकेश अंबानी की सफलता का राज: हर्ष गोयनका ने किया खुलासा

Story 1

दिल्ली-यूपी में बारिश का अनुमान, पहाड़ों पर बर्फबारी, ओडिशा में लू का अलर्ट

Story 1

वीडियो वायरल: पिंजरे में अंडा निगलने के बाद सांप की हालत देख कांप उठा कलेजा!

Story 1

चैंपियंस ट्रॉफी जीत के बाद बीसीसीआई का बड़ा फैसला, 26 वर्षीय खिलाड़ी पर 2 साल का प्रतिबंध

Story 1

सितारों ने खास अंदाज में मनाई होली, सोशल मीडिया पर दी शुभकामनाएं

Story 1

होली पर गोरखपुर में योगी का अनूठा रंग, एकता से अखंड भारत का संदेश

Story 1

बेंगलुरु में डॉक्टर बहू का तांडव: सास-ससुर को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

Story 1

होली पर सड़क पर बवाल: मारपीट, भगदड़, और वायरल वीडियो

Story 1

शाहजहांपुर में लाट साहब के जुलूस में ईंटें फेंकी गईं, क्या थी फिजा बिगाड़ने की साजिश?

Story 1

मस्जिद में अल्लाह हू अकबर के नारे, रंगों से सराबोर मुसलमान!