जयपुर समेत राजस्थान के कई हिस्सों में शुक्रवार देर शाम तेज आंधी और ओलावृष्टि ने दस्तक दी, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। ठंडी हवाओं के चलने से मौसम में ठंडक आ गई है।
अचानक हुई ओलावृष्टि ने खेतों में कटी पड़ी सरसों की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। बारिश के बाद कुछ इलाकों में तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई।
राज्य में सबसे अधिक तापमान चित्तौड़गढ़ में 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.6 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान संगरिया में 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकांश भागों में हवा में नमी की औसत मात्रा 20 से 90 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई।
भरतपुर के वैर में 12 मिमी, बयाना, रूपवास, और कांमा में 9 मिमी बारिश दर्ज की गई। सीकर में 8 मिमी और अलवर के राजगढ, धौलपुर के मनिया और भरतपुर के नदबई में 7 मिमी बारिश हुई। चौमूं, कोटपूतली-बहरोड़, और बानसूर सहित कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई।
मौसम विभाग के अनुसार, 13-16 मार्च के दौरान राज्य में मेघगर्जन, बारिश और ओलावृष्टि की गतिविधियां जारी रहेंगी।
गुरुवार को अजमेर में 19.6 डिग्री, जयपुर में 21.5 डिग्री, सीकर में 18.0 डिग्री, कोटा में 19.6 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 19.0 डिग्री, बाड़मेर में 25.2 डिग्री, जैसलमेर में 22 डिग्री, जोधपुर में 20.5 डिग्री, बीकानेर में 20.7 डिग्री, चूरू में 18.6 डिग्री, श्री गंगानगर में 16.2 डिग्री और माउंट आबू में 12.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने 15 मार्च को बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, भरतपुर समेत जैसलमेर, फलौदी, नागौर और आसपास के क्षेत्रों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।
16 मार्च को जयपुर और भरतपुर संभाग के उत्तरी भागों में हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि शेष प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। इससे अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। 17 मार्च से मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
**प्रैस विज्ञप्ति: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में 13-16 मार्च के दौरान मेघगर्जन, बारिश व ओलावृष्टि गतिविधियां।* pic.twitter.com/NX8dslWP54
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) March 13, 2025
बठिंडा में AK-47 दिखाकर लूट: दो सैन्यकर्मियों समेत 6 गिरफ्तार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का संभल दौरा: गुलफाम यादव हत्याकांड पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन
होली के हुड़दंग में सड़क पर संग्राम! नशे में धुत्त लोगों का क्लेश कैमरे में कैद
गृह मंत्री अमित शाह का पूर्वोत्तर दौरा: असम और मिजोरम में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में होंगे शामिल
बिलासपुर में बंबर ठाकुर पर हमला: 12 नहीं, 25 गोलियां चलीं, बेटे ने BJP MLA पर लगाया आरोप - कॉल डिटेल निकाले पुलिस
होली की बधाई देना पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहनवाज दहानी को पड़ा महंगा, मचा बवाल
पुणे डी-मार्ट में भाषा पर विवाद: हिंदी ही बोलेंगे पर गरमाई बहस
वडोदरा में रफ़्तार का कहर: छात्र ने कार से रौंदे वाहन, महिला की मौत, कई घायल
होली के जश्न पर बवाल: झारखंड में आगजनी, पंजाब में पत्थरबाजी
नॉस्ट्राडैमस की भविष्यवाणी: भारत बनेगा हिंदू राष्ट्र, रूस अपनाएगा हिंदू धर्म!