पटना: पूरे देश में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। होली और जुमे के एक साथ पड़ने से शुरू हुई राजनीतिक गहमागहमी के बीच, पुलिस भी संवेदनशील इलाकों में सतर्क है, ताकि त्यौहार में कोई खलल न पड़े।
इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में, रंगों से सराबोर एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति अपने घर के सामने अजान दे रहा है।
व्यक्ति नशे में लग रहा है। अजान देने वाले व्यक्ति का नाम राजेश मिश्रा बताया जा रहा है।
वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला मिश्रा को चुप रहने और घर के अंदर चलने के लिए कह रही है, लेकिन राजेश अजान दिए जा रहा है।
कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए राजनीतिक कटाक्ष किया है।
उन्होंने लिखा, भाजपा-संघ के हिंदुत्व पर भांग ने नया संकट खड़ा कर दिया! पटना के मीठापुर के राजेश मिश्रा जी को किसी ने भांग की ठंडई की जगह भांग रुहआफजा पिला दिया। भाईसाहब अजान देने लगे। हिंदुत्व पर संकट ऐसे भी आता है। आप भी देखिए, अद्भुत दृश्य।
गौरतलब है कि होली के अवसर पर नशे में धुत लोगों के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। लेकिन, यह वीडियो अपने आप में सबसे अलग है।
कमेंट बॉक्स में लोग तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं। होली से पहले हमेशा नशा मुक्त त्योहार मनाने की अपील की जाती है, लेकिन होली पर बड़ी संख्या में लोग भांग और मंदिरापान करते हैं।
*भाजपासंघ के हिंदुत्व पर भांग ने नया संकट खड़ा कर दिया!
— Surendra Rajput (@ssrajputINC) March 14, 2025
पटना के मीठापुर के राजेश मिश्रा जी को किसी ने भांग की ठंडई की जगह भांग रुहआफजा पिला दिया। भाईसाहब अजान देने लगे। हिंदुत्व पर संकट ऐसे भी आता है। आप भी देखिए, अदभुत दृश्य।
pic.twitter.com/3HBykZubUb
सुनीता विलियम्स की वापसी की उड़ान आख़िर बार-बार क्यों अटक रही है?
रोहिंग्या संकट: UN प्रमुख ने बांग्लादेश से की मदद की अपील
मस्जिद से निकली लाठी-डंडों वाली भीड़, जला दिया पूरा शहर!
होली के रंग में रंगे पुलिसकर्मी, थाने में ऐ मेरी कॉलेज की लड़कियों पर जमकर नाचे!
अगर हम एक हैं, तो कोई ताकत हमें नहीं रोक सकती : होली पर सीएम योगी का संदेश
राजस्थान में अगले 2 दिन बारिश का अलर्ट, 10 जिलों में ओलावृष्टि की आशंका
जगन मोहन रेड्डी का शीशमहल : आलीशान महल बना विवादों का अड्डा!
होली 2025: नवंबर में फिर उड़ेगा गुलाल, चिराग पासवान का बड़ा ऐलान!
होली पर सड़क पर दनादन: मारपीट का वीडियो वायरल
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन होली के रंग में रंगे!