वडोदरा, गुजरात से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक युवक को तेज रफ्तार कार से तीन लोगों को कुचलते हुए देखा जा सकता है। यह कार डीऑन टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर रजिस्टर्ड है।
जानकारी के अनुसार, युवक ने पहले एक स्कूटी सवार तीन लोगों को टक्कर मारी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। जब भीड़ ने उसे घेर लिया, तो अपनी गलती मानने के बजाय, वह पहले अंग्रेजी में बातें करने लगा। जब उसे लगा कि इससे बात नहीं बनेगी, तो वह बीच सड़क पर जोर-जोर से धार्मिक नारे लगाने लगा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर मारने के बाद युवक बेसुध हो गया और आंखें बंद करके धार्मिक नारेबाजी करने लगा। घटना के समय कार में उसके साथ एक और लड़का बैठा हुआ था, जो टक्कर से इतना सहम गया कि उसने कार से बाहर निकलकर अपने हाथ खड़े कर दिए और यह बताने की कोशिश की कि वह गाड़ी नहीं चला रहा था। वीडियो में वह खुद को दुर्घटना से दूर करता दिखाई दे रहा है, मानो कह रहा हो कि उसकी कोई गलती नहीं है।
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, भाई थोड़ा और जोर से लगा, मजा नहीं आया। एक अन्य यूजर ने लिखा, सोचो, किस कदर इस पीढ़ी के बच्चे बचने के लिए धर्म का सहारा ले रहे हैं। वहीं एक और यूजर ने लिखा, पहले तीन लोगों को कुचलो, फिर नारा लगाकर साइड हो जाओ।
चेतावनी ⚠️ वीडियो गुजरात के वडोदरा का है। जहां एक युवा ने कार से तीन इंसानों को कुचल दिया। कार डीऑन टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर रजिस्टर्ड है। pic.twitter.com/crbgnyvo4y
— Wasim Akram Tyagi (@WasimAkramTyagi) March 13, 2025
संभल में होली: मुस्लिम बस्ती में लट्ठ लेकर उतरे CO, सड़कों पर धूमधाम से मना त्योहार
डेनवर एयरपोर्ट पर दहला विमान! उड़ान भरते ही यात्रियों से भरे प्लेन में लगी आग
युवराज और सचिन का धमाका, फिर गेंदबाजों का कहर: भारत फाइनल में!
DMK का वॉकआउट, BJP का बहिष्कार: तमिलनाडु बजट सत्र में ज़बरदस्त हंगामा
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन होली के रंग में रंगे!
मुख्यमंत्री बनने के बाद रेखा गुप्ता ने लिया लालकृष्ण आडवाणी का आशीर्वाद!
ऊंट के मुंह में जीरा: मगरमच्छ को नंगे हाथों से खाना खिलाना पड़ा महंगा?
युवराज-सचिन का धमाका! भारत ने ऑस्ट्रेलिया को रौंदकर फाइनल में बनाई जगह
बाइक पर स्टंट पड़ा भारी, धड़ाम से गिरे दोनों, लोगों ने कहा - इतनी जल्दी इंसाफ की उम्मीद नहीं थी!
बच्चों की शिक्षा में कमी देख हेडमास्टर ने खुद को दी सजा, लगाए उठक-बैठक