आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के बोब्बिली मंडल के पेंटा जिला परिषद हाई स्कूल में एक अनोखी घटना घटी। हेडमास्टर चिंता रमण ने छात्रों के प्रदर्शन से निराश होकर स्कूल के मंच पर कान पकड़कर उठक-बैठक लगाई।
उन्होंने खुद को ही दोषी मानते हुए कहा कि वे बच्चों को अनुशासन और शिक्षा में सुधार लाने में विफल रहे हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसमें हेडमास्टर को मंच पर उठक-बैठक करते देखा जा सकता है।
वीडियो में बच्चे पहले तो चुपचाप देखते रहे, फिर जोर-जोर से सर, मत करिए कहते हुए उन्हें रोकने लगे, लेकिन रमण ने करीब 50 उठक-बैठक कर डालीं।
हेडमास्टर चिंता रमण ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, हम आपको डांट नहीं सकते, मार नहीं सकते, लेकिन फिर भी पढ़ाई में सुधार नहीं हो रहा। क्या गलती हममें है या आप में? अगर आप कहते हैं कि गलती हमारी है, तो मैं आपके सामने दंडवत करूंगा और कान पकड़कर उठक-बैठक लगाऊंगा।
इसके बाद उन्होंने फर्श पर दंडवत प्रणाम किया और उठक-बैठक लगाने लगे। उनका यह आत्म-निरीक्षण का तरीका पूरे राज्य में चर्चा का विषय बन गया।
आंध्र प्रदेश सरकार में मंत्री नारा लोकेश ने इस घटना को सकारात्मक रूप से लिया और कहा कि हेडमास्टर ने बिना किसी को दंडित किए आत्म-अनुशासन का संदेश दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, यदि सभी मिलकर काम करें, तो सरकारी स्कूलों के बच्चे कमाल कर सकते हैं। हमें शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।
हेडमास्टर का यह कदम एक तरफ जहां चर्चा का विषय बना, वहीं दूसरी तरफ यह शिक्षा प्रणाली की मौजूदा स्थिति पर सवाल भी खड़े करता है। क्या शिक्षकों की मेहनत के बावजूद बच्चे पढ़ाई में सुधार नहीं कर रहे, या फिर सिस्टम में ही कोई खामी है? यह वीडियो हमें सोचने पर मजबूर कर देता है कि शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की कितनी जरूरत है।
విజయనగరం జిల్లా, బొబ్బిలి మండలం, పెంట జెడ్పీ హైస్కూల్ హెడ్మాస్టర్ చింత రమణ గారు పిల్లల విద్యా పురోగతి అంతంతమాత్రంగా ఉందని, చెప్పిన మాట వినడంలేదని....విద్యార్థులను దండించకుండా, గుంజీలు తీసిన వీడియో సోషల్ మీడియా ద్వారా నా దృష్టికి వచ్చింది. హెడ్మాస్టరు గారూ!… pic.twitter.com/Se7zu6uwf5
— Lokesh Nara (@naralokesh) March 13, 2025
सारे बोर्ड IPL की तरक्की से जल रहे हैं, इंजमाम उल हक का ज़हर!
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन होली के रंगों में रंगे, देसी अंदाज़ में चलाई पिचकारी
WPL 2025 का फाइनल: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस खिताबी मुकाबले में
क्या मोदी-शाह की मुख्यमंत्री निकलीं हिंदू विरोधी? होली पर रेखा गुप्ता के बयान से मचा बवाल!
सारी लड़कियों को ऐसा ही लगता है... धोनी-साक्षी में कौन ज्यादा लकी? ऋषभ पंत का वायरल जवाब!
युवराज सिंह की तूफानी फिफ्टी से इंडिया मास्टर्स फाइनल में, ऑस्ट्रेलिया को 94 रन से रौंदा!
वडोदरा में नशे में धुत आरोपी ने कार से कुचले 3 लोग, महिला की मौत, सरेआम मचाया हंगामा!
IPL 2025: होली पर दिल्ली कैपिटल्स का धमाका, अक्षर पटेल बने नए कप्तान!
मुख्यमंत्री बनने के बाद रेखा गुप्ता ने लिया लालकृष्ण आडवाणी का आशीर्वाद!
27 सालों से घर पर होली नहीं मना पाया पुलिसकर्मी, वीडियो में छलका दर्द