संजीव कुमार सिंह नाम के एक पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने 27 सालों से अपने परिवार के साथ होली नहीं मनाने का दर्द बयां किया है।
वीडियो में, संजीव कुमार सिंह बताते हैं कि वह 27 साल से पुलिस सेवा में हैं और इन सालों में कभी भी होली घर पर नहीं मनाई। इस साल, उनकी मां का पिछले साल देहांत हो गया था और यह उनकी पहली होली थी, जिसके लिए वह घर जाना चाहते थे।
उन्होंने महाकुंभ ड्यूटी के दौरान छुट्टी मिलने की उम्मीद की थी, ताकि वह हरदोई स्थित अपने घर जा सकें। उन्होंने अपने रिश्तेदारों को भी हरदोई आने का निमंत्रण दिया था और वे आ भी रहे हैं। अब, वह उन्हें यह कहने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं कि वह नहीं आ पाएंगे।
संजीव कुमार सिंह ने इसे नौकरी का एक हिस्सा बताया।
यह वीडियो एक्स प्लेटफॉर्म पर @dbabuadvocate नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। कैप्शन में लिखा है कि 27 साल से सेवा दे रहे संजीव कुमार सिंह की माता जी का देहांत पिछले साल हुआ है और उनकी इस बार पहली होली है, जिसमें उनकी उपस्थिति अनिवार्य है, लेकिन छुट्टी नहीं मिल पाई है और वे लगातार कुंभ में भी सेवा दे रहे हैं। एडवोकेट दीपक बाबू ने DGP से उन्हें छुट्टी देने की गुजारिश की है।
*यूपी पुलिस के संजीव कुमार सिंह जी का वीडियो देखकर मन बड़ा चिंतित हुआ जिन्होंने लगातार 27 साल सेवा दी है
— Adv Deepak Babu (@dbabuadvocate) March 13, 2025
लेकिन संजीव कुमार जी की माता जी का भी देहांत पिछले साल हुआ है और उनकी इस बार पहली होली है गांव में उनकी उपस्थिति अनिवार्य है लेकिन छुट्टी नहीं मिल पाई है और लगातार कुंभ में भी… pic.twitter.com/MGZgbtGtPm
युवराज सिंह का जलवा बरकरार: 7 छक्के जड़कर भारत को सेमीफाइनल में दिलाई जीत!
संभल में मस्जिद के पीछे से निकला विशाल होली जुलूस, सीओ अनुज चौधरी ने दिया शांति का संदेश
युद्ध रोकने के प्रयासों में PM मोदी की भूमिका, पुतिन ने विश्व के सामने की भारत की सराहना
ट्रंप के फैसले से बंद हुआ भारत का पहला ट्रांसजेंडर क्लीनिक, HIV सहित कई रोगों का होता था सस्ता इलाज
सहारनपुर में मुस्लिम बनाम मुस्लिम विवाद: हिंदुओं को बदनाम करने की साजिश, कांग्रेस भी शामिल!
मेरठ यूनिवर्सिटी में नमाज पढ़ने पर बवाल, छात्र और तीन सुरक्षाकर्मी निलंबित
अमेरिकी एयरलाइंस के विमान में लगी आग! सभी यात्री सुरक्षित
क्रिकेट सितारों पर चढ़ा होली का रंग, पंत और पूरन रंगों में डूबे!
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने खेली जमकर होली, माला और गमछे से छाया देसी रंग
साई पल्लवी ने बहन की शादी में लगाए ज़ोरदार ठुमके, फैंस ने कहा- क्वीन ऑफ हर्ट्स...