उत्तर प्रदेश में होली का रंग छाया हुआ है। लोग घरों और सड़कों पर रंगों की मस्ती में डूबे हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस त्योहार को धूमधाम से मनाया। वह लखनऊ से गोरखपुर पहुंचे, जहां उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ होली खेली।
मंदिर में योगी आदित्यनाथ ने भक्तों के साथ फाग गीत गाए और रंगों के त्योहार का आनंद लिया।
मंदिर के बाहर भी उन्होंने आम लोगों के साथ रंगों से होली खेली।
योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बनने के बाद हर साल होली के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर आते हैं और लोगों के साथ होली मनाते हैं।
हालांकि, मुख्यमंत्री योगी नियमित रूप से गोरखपुर आते रहते हैं और लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनते हैं।
इससे पहले, मुख्यमंत्री योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर होली की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, रंग, उमंग, उत्साह और तरंग के पावन पर्व होली की आप सभी को शुभकामनाएं! होली का पर्व एकता का संदेशवाहक है, जो हमें प्रेम और सौहार्द के साथ सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करता है। प्रभु श्री राम से कामना है कि यह पर्व आप सभी के जीवन को सुख, समृद्धि और नव उमंग के विविध रंगों से परिपूर्ण करें।
*#WATCH | UP CM Yogi Adityanath celebrates Holi in Gorakhpur pic.twitter.com/jDD0jPaC5D
— ANI (@ANI) March 14, 2025
27 साल से होली पर घर नहीं गए, यूपी पुलिस के जवान का दर्दनाक VIDEO
ज़ेलेंस्की का बड़ा आरोप, बोले- पुतिन युद्धविराम को कर रहे हैं Manipulate
होली का क्लेश: सड़क पर मारपीट, वायरल हुआ वीडियो!
ट्रंप के फैसले से बंद हुआ भारत का पहला ट्रांसजेंडर क्लीनिक, HIV सहित कई रोगों का होता था सस्ता इलाज
रजनीकांत की कुली में आमिर खान का कैमियो कन्फर्म!
होली के रंग से छुटकारा: शैम्पू, नींबू और ENO का देसी नुस्खा देख दंग रह गई जनता!
दिल्ली मेट्रो में मूंगफली का स्वाद! यात्री ने कोच में ही फैलाए छिलके, यूज़र्स ने कहा - लगाओ एक साल का बैन
रील की दीवानगी पड़ी भारी: रेलवे प्लेटफॉर्म पर अंकल ने सिखाया सबक, वीडियो वायरल!
जलगांव में भयानक हादसा: रेलवे फाटक तोड़कर घुसी ट्रक, अमरावती एक्सप्रेस ने 500 मीटर तक घसीटा!
काला चश्मा पहने योगी ने मचाई होली पर धूम, क्या मोदी भी पहचान पाएंगे?