प्रयागराज में तैनात यूपी पुलिस के दरोगा संजीव कुमार का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह होली पर अपने परिवार से दूर रहने की पीड़ा व्यक्त कर रहे हैं।
संजीव कुमार 27 साल पहले पुलिस में भर्ती हुए थे और तब से आज तक, उन्हें अपने परिवार के साथ हरदोई में होली मनाने का मौका नहीं मिला। उन्होंने बताया कि वह 27 वर्षों से आम जनता की सुरक्षा में लगे हैं।
भावुक होते हुए संजीव कुमार ने कहा कि उन्हें 27 सालों से अपने परिवार के साथ होली का त्योहार मनाने का मौका नहीं मिला।
उन्हें इस साल उम्मीद थी कि 2025 की होली वह अपने परिवार के साथ मना पाएंगे, क्योंकि प्रयागराज महाकुंभ में उनकी ड्यूटी लगी थी। यूपी सरकार ने घोषणा की थी कि महाकुंभ में ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों को बोनस देकर कुछ दिनों की छुट्टी भी दी जाएगी।
वीडियो में संजीव कुमार बताते हैं कि उनकी दो बहनें, एक जयपुर से और दूसरी कानपुर से उनके घर आई हैं। इस बार उनका भी प्लान था कि घर पर होली मनाएंगे, लेकिन अब उनमें फोन करके यह बताने की हिम्मत नहीं हो रही है।
उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
*#प्रयागराज
— Abhimanyu Singh Journalist (@Abhimanyu1305) March 14, 2025
👉🏾 संजीव कुमार जी 27 वर्षों से आम जनता की सुरक्षा में लगे हैं। इन्होंने भावुक होते हुए कहा 27 वर्षों से कभी भी अपने परिवार के साथ होली का त्योहार मनाने का मौका नहीं मिला।
👉🏾 इनको इस वर्ष उम्मीद थी कि 2025 की होली परिवार के साथ मना पाएंगे, क्योंकि प्रयागराज महाकुंभ… pic.twitter.com/Jf45FHmTB0
परमाणु बम से चूल्हे नहीं जलते पड़ोसियों! इफ्तार में खाने की लूट
वडोदरा में कार से तीन लोगों को कुचला, फिर सड़क पर लगाए धार्मिक नारे
पश्चिम बंगाल में होली पर रोक, भाजपा विधायक ने निकाली विशाल शोभायात्रा
युवराज सिंह की तूफानी फिफ्टी से इंडिया मास्टर्स फाइनल में, ऑस्ट्रेलिया को 94 रन से रौंदा!
इंतजार खत्म! अक्षर पटेल बने दिल्ली कैपिटल्स के नए कप्तान
27 सालों से घर नहीं, होली पर छुट्टी न मिलने से दुखी पुलिसकर्मी ने बयां किया दर्द
रील बनाने वाली लड़कियों के पीछे दौड़े कुत्ते, हुआ बुरा हाल!
बिहार में होली की धूम: मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने दी बधाई, की ये अपील
बलूचिस्तान ट्रेन हाईजैक: दूसरे पर उंगली उठाने से पहले... , भारत का पाकिस्तान को कड़ा जवाब
शाहजहांपुर में लाट साहब पर बरसे जूते-चप्पल, भैंसा गाड़ी पर निकला जुलूस!