पश्चिम बंगाल में होली पर रोक, भाजपा विधायक ने निकाली विशाल शोभायात्रा
News Image

पूरे देश में शुक्रवार को रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया जा रहा है।

पश्चिम बंगाल में इस त्योहार से पहले राज्य सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंध पर हंगामा मचा हुआ है।

सरकार ने बीरभूम जिले के शांतिनिकेतन में लोकप्रिय सोनाझुरी हाट में होली के आयोजन पर रोक लगा दी है। कारण बताया गया कि इससे वन क्षेत्र के ग्रीन बेल्ट को नुकसान होगा।

सोनाझुरी हाट विश्व भारती के शांतिनिकेतन कैंपस में स्थित है, जिसे यूनेस्को से हेरिटेज साइट का दर्जा प्राप्त है। इसके विरोध में भाजपा महिला विधायक ने होली की विशाल शोभायात्रा निकाली।

बोलापुर डिविजन के वन अधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि इलाके में बैनर लगाए गए हैं, जिनमें लोगों से बड़ी संख्या में यहां न जुटने की अपील की गई है।

बैनरों में वाहनों की पार्किंग न करने और होली न खेलने का भी अनुरोध किया है। वन विभाग का कहना है कि होली के आयोजन से हरित क्षेत्र को नुकसान होने की संभावना है।

विजिटर्स को वीडियोग्राफी न करने की सलाह भी दी गई है। राहुल कुमार ने कहा कि वन विभाग पुलिस और प्रशासन की मदद से लोगों की भीड़ को यहां जुटने से रोकेगा। विभाग चाहता है कि लोग खुद ही अनुशासन दिखाएं।

इस बीच, संभल से एक और वीडियो सामने आया है। युवाओं का भारी हुजूम होली का रंगोत्सव मनाते हुए गलियों से गुजर रहा है। सुबह से विरान पड़ी संभल की गलियों में अब होली का हुजूम नजर आ रहा है।

संभल में जुम्मे की नमाज का भी समय हो चला है। होली से पहले संभल प्रशासन ने एडवाइजरी जारी करते हुए होली खेलने के लिए दोपहर 2:30 बजे तक का समय निर्धारित किया था।

पुलिसकर्मी संभल में कानून व्यवस्था बनाए रखने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। एडवाइजरी के अनुसार, संभल में 2:30 बजे के बाद होली पर ब्रेक लग सकता है।

संभल के CO अनुज चौधरी ने कहा कि हालात पूरी तरह से शांतिपूर्ण बने हुए हैं। नमाज हमेशा की तरह समय पर संपन्न करवाई जाएगी।

संभल की शाही जामा मस्जिद में नमाजियों की एंट्री होने लगी है। रमजान के पाक महीने में सभी जुम्मे की नमाज अदा करने की तैयारी कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में भी जुम्मे की नमाज शुरू हो चुकी है। रमजान के पाक महीने में अलीगढ़ की जामा मस्जिद पर कई नमाजी नमाज पढ़ते हुए नजर आए।

इसके अलावा, पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में रहीम बख्श ओतसागर मस्जिद में जुम्मे की नमाज पढ़ी गई।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

बलूचिस्तान: नोशकी हमले का वीडियो जारी, BLA का दावा - 90 पाकिस्तानी सैनिक ढेर

Story 1

चीन का सीक्रेट J-15 लड़ाकू विमान क्रैश, वीडियो वायरल!

Story 1

भारत के जंगल में दिखा रहस्यमय जानवर, तस्वीर से मचा हड़कंप!

Story 1

40 साल के सिड्डल का तूफानी छक्का, गेंद जा गिरी निर्माणाधीन इमारत पर!

Story 1

गोधरा पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: झूठ फैलाया गया, छवि खराब करने की कोशिश हुई

Story 1

यूपी में 17 से 22 मार्च तक झमाझम बारिश का अलर्ट, तापमान गिरेगा!

Story 1

मनाली में भिंडरावाले का झंडा लगाने पर हंगामा, लोगों ने सड़क पर फाड़ी तस्वीर

Story 1

साथी की पीट-पीटकर हत्या: बांग्लादेश उच्च न्यायालय ने 20 छात्रों की मौत की सजा बरकरार रखी

Story 1

धोनी ने बुलाया, फिर भी नहीं आए थे: अश्विन का चौंकाने वाला खुलासा!

Story 1

लाइव क्रिकेट मैच में सनसनीखेज हादसा: मैदान पर खिलाड़ी को गाड़ी ने मारी टक्कर!