बिहार में रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और अन्य नेताओं ने प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि होली सामाजिक समरसता का प्रतीक है और यह त्योहार राज्यवासियों के जीवन में खुशियां लाए। उन्होंने लोगों से प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के साथ होली मनाने का आग्रह किया।
उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी एक्स पर बधाई देते हुए कहा कि यह होली हर परिवार को नौकरी और समृद्धि के रंग से रंगे। उन्होंने बिहार को उन्नत बनाने वाले एक नए अध्याय की शुरुआत की कामना की।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता रामकृपाल यादव ने पटना में अपने समर्थकों और परिवार के साथ होली मनाई। इस दौरान उन्होंने होली के गाने गाए और उनके समर्थकों ने जय श्री राम के नारे लगाए।
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि यह पर्व सामाजिक सद्भाव, आपसी प्रेम और हर्ष-उल्लास के साथ मनाया जाता है। उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि और आरोग्य की कामना की।
विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक मुकेश सहनी ने कहा कि होली गरीबी-अमीरी के भेदभाव को मिटाने का संदेश देता है। उन्होंने सभी से शांतिपूर्ण ढंग से मिलजुलकर होली मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह पर्व जीवन में उमंग और उत्साह लाए तथा प्रदेश खुशहाल बने।
*#WATCH | पटना, बिहार: भाजपा नेता राम कृपाल यादव ने होली के अवसर पर परिवार के साथ होली मनाई। pic.twitter.com/QOZKcI68R3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 14, 2025
युद्ध रोकने के प्रयासों में PM मोदी की भूमिका, पुतिन ने विश्व के सामने की भारत की सराहना
होली पर गोरखपुर में योगी का अनूठा रंग, एकता से अखंड भारत का संदेश
साई पल्लवी ने बहन की शादी में लगाए ज़ोरदार ठुमके, फैंस ने कहा- क्वीन ऑफ हर्ट्स...
युवराज सिंह का जलवा बरकरार: 7 छक्के जड़कर भारत को सेमीफाइनल में दिलाई जीत!
सिकंदर का खतरा टला, अब सुनील शेट्टी-अजय देवगन को बॉबी देओल देंगे टक्कर!
फर्ज़ी हाई कमिश्नर बनकर VC ने लूटा VIP मज़ा, पुलिस ने किया पर्दाफाश
योगी ने गोरखपुर तो अखिलेश ने सैफई में मनाई होली, सियासी रंगों से सराबोर हुए नेता
राजधानी में होली पर सुरक्षा चाक-चौबंद, मस्जिदों में शांतिपूर्ण नमाज़ अदा
खुद आतंकवाद का गढ़, भारत पर आरोप: पाकिस्तान ट्रेन हाईजैक मामले में चौंकाने वाले खुलासे!
अपनी जुबान को... , इंजमाम उल हक के बिगड़े बोल, सुनील गावस्कर को सख्त अल्फाजों में दी धमकी