परमाणु बम से चूल्हे नहीं जलते पड़ोसियों! इफ्तार में खाने की लूट
News Image

पाकिस्तान में महंगाई चरम पर है, जहां आटे और दाल के भाव लोगों को डरा रहे हैं. रमजान के पाक महीने में इफ्तार दावतों का आयोजन किया जा रहा है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने हालात की हकीकत बयां कर दी है.

वीडियो में पाकिस्तानी लोग इफ्तार की प्लेटों पर टूट पड़ते हैं, जिससे देश की आर्थिक स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है.

रमजान के बीच पाकिस्तान में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सैकड़ों लोग मस्जिद के बाहर इफ्तार के दौरान मुफ्त खाना खाने के लिए दौड़ लगा रहे हैं. यह घटना इस्लामाबाद की शाह फैसल मस्जिद की बताई जा रही है. फुटेज में लोग मस्जिद परिसर में प्लेटें रखते ही खाने की ओर दौड़ पड़ते हैं.

एक पाकिस्तानी पत्रकार ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, यह कोई पिछड़ा इलाका नहीं है. यह पाकिस्तान के सबसे विकसित इलाके इस्लामाबाद में फैसल मस्जिद है. मुफ्त इफ्तार का ऐलान होते ही पाकिस्तानी (भिखारी नहीं बल्कि आम आदमी) अपना हिस्सा हड़पने के लिए दौड़ पड़े.

इस वायरल वीडियो ने पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति और राष्ट्रीय प्राथमिकताओं को लेकर नई बहस छेड़ दी है. सोशल मीडिया यूजर्स देश की आर्थिक चुनौतियों पर निराशा जाहिर कर रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा, फिर भी वे इस बारे में बात करने की हिम्मत करते हैं कि वे दुनिया के सबसे ताकतवर देशों में से हैं. एक अन्य यूजर ने कहा, यह इस बात का पर्याप्त सबूत है कि विश्व बैंक और चीनी ऋण किसी भी तरह से मदद नहीं कर रहे हैं. एक और यूजर ने लिखा, परमाणु बम रखने से चूल्हे नहीं जलते.

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

क्या भारतीय, क्या विदेशी, रंगों में डूबे क्रिकेट सितारे!

Story 1

ट्रंप के बाद वेंस का ग्रीन कार्ड पर बयान: नई बहस शुरू!

Story 1

योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में मनाई होली, भक्तों संग गाए फाग गीत

Story 1

CID के अंदाज़ में दिल्ली कैपिटल्स का खुलासा: कल होगा नए कप्तान का ऐलान!

Story 1

6,6,6,6,6,6,6... युवराज सिंह का होली धमाका, छक्कों से ऑस्ट्रेलिया भीगा!

Story 1

खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमला नाकाम, अमेरिका में आग, इटली में भूकंप, श्रीलंका को भारत की मदद

Story 1

जगन मोहन रेड्डी का शीशमहल : आलीशान महल बना विवादों का अड्डा!

Story 1

बाइक पर स्टंट पड़ा भारी, धड़ाम से गिरे दोनों, लोगों ने कहा - इतनी जल्दी इंसाफ की उम्मीद नहीं थी!

Story 1

लखनऊ समेत अवध में रंगों की धूम, एकता और प्रेम का संदेश

Story 1

सहारनपुर में मुस्लिम बनाम मुस्लिम विवाद: हिंदुओं को बदनाम करने की साजिश, कांग्रेस भी शामिल!