उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और पूरे अवध क्षेत्र में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर तरफ रंगों की बौछार हो रही है। लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दे रहे हैं।
रामनगरी अयोध्या सहित अवध क्षेत्र में फगुआ गीतों की मंडलियां जगह-जगह फगुआ का गायन कर रही हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि होली का पर्व एकता का संदेशवाहक है, जो हमें प्रेम और सौहार्द के साथ सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यह रमजान का महीना भी है। सभी त्योहार एक साथ मनाए जा रहे हैं और प्रदेश में शांति बनी हुई है।
लखनऊ के चौक क्षेत्र के सराफा बाजार में होली की धूम मची रही। लोगों ने जमकर रंग खेला। व्यापारियों ने दुकानें बंद करने के बाद एक-दूसरे पर रंग बरसाया और रंगोत्सव की बधाई दी।
जियामऊ स्थित विश्व संवाद केन्द्र में सामाजिक समरसता गतिविधि अवध प्रांत की ओर से होली मिलन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें कई प्रमुख व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। गोमती नगर स्थित आईएमआरटी कॉलेज में भी होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक समेत कई नेता शामिल हुए।
अयोध्या में सरयू नदी के किनारे गुप्तार घाट पर फगुआ गीतों के साथ अबीर-गुलाल उड़ाया गया। शहरवासी नाचते-गाते रहे और होली के उल्लास का इजहार करते रहे। दुपहरिया क्लब की ओर से होली उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें लुप्त होते फगुआ गायन का भी आयोजन हुआ।
पूर्व डिप्टी सीएम और भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली दुश्मनी भुलाकर एकता और समन्वय का पर्व है। उन्होंने राजनीति की होली न खेलने की अपील की, क्योंकि होली का रंग जाति विभेद को भी बंद कर देता है।
*रंग, उमंग, उत्साह और तरंग के पावन पर्व होली की आप सभी को शुभकामनाएं!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 14, 2025
होली का पर्व एकता का संदेशवाहक है, जो हमें प्रेम और सौहार्द के साथ सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करता है।
प्रभु श्री राम से कामना है कि यह पर्व आप सभी के जीवन को सुख, समृद्धि व नव उमंग के विविध… pic.twitter.com/gGh6JPk1Ni
राजधानी में होली पर सुरक्षा चाक-चौबंद, मस्जिदों में शांतिपूर्ण नमाज़ अदा
रेलवे स्टेशन पर रील बना रही लड़की को अंकल ने भगाया, फिर हुआ ये...
आईपीएल 2025: 13 वर्षीय वैभव से लेकर गजनफर तक, इन युवा सितारों पर रहेगी सबकी नज़रें
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का संभल दौरा: गुलफाम यादव हत्याकांड पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन
होली पर सड़क पर दनादन: मारपीट का वीडियो वायरल
ट्रेन से टक्कर, ताश के पत्तों की तरह बिखरा ट्रक, उठी आग की लपटें!
राजकोट में इमारत में भीषण आग: 3 की मौत, कई घायल
राजकोट में अटलांटिस बिल्डिंग में भीषण अग्निकांड, तीन लोगों की मौत
WPL 2025 का फाइनल: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस खिताबी मुकाबले में
यूपी में होली जुलूस में बवाल, पथराव के बाद पुलिस का लाठीचार्ज