पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा में फ्रंटियर कॉर्प्स कैंप के चेकपोस्ट पर हुए आतंकी हमले को नाकाम कर दिया है। इस दौरान 10 आतंकवादियों को मार गिराया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दक्षिण वजीरिस्तान जिले के जंडोला में एक जोरदार विस्फोट के बाद भारी गोलीबारी हुई। सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि एक आत्मघाती हमलावर ने एफसी कैंप के पास गाड़ी में खुद को उड़ा लिया। यह हमला बलूचिस्तान में जफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक करने और यात्रियों को बंधक बनाने वाले सभी 33 हमलावरों को सुरक्षा बलों द्वारा मार गिराने के एक दिन बाद हुआ है।
अमेरिका के डेनवर में एक धमाके के बाद आग लगने से कई लोग घायल हो गए हैं। एक सहायता-आवास सुविधा केंद्र में धमाके के बाद ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई। 10 घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है और दर्जनों लोगों को विस्थापित करना पड़ा है। अग्निशमन कर्मियों ने ईस्टर्न स्टार मेसोनिक रिटायरमेंट कैंपस में लगी आग पर काबू पा लिया है। केंद्र को फिलहाल बंद कर दिया गया है और 87 लोगों को विस्थापित किया गया है, जिनके जल्दी लौटने की उम्मीद नहीं है।
इटली के नेपल्स शहर में 4.4 तीव्रता का भूकंप आया है, जिससे कई इलाकों में इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। सोते समय घरों में छतों का हिस्सा गिरने से 11 लोग घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। भूकंप का केंद्र पोत्सूओली के पास था और इसे पिछले 40 वर्षों में शहर में आया सबसे बड़ा भूकंप बताया जा रहा है। लोग डर के मारे सड़कों पर निकल आए और कई लोगों ने अपनी कारों में रात बिताई।
भारत ने श्रीलंका के अनुरोध पर उसे तत्काल जरूरी दवाओं की खेप दान की है। श्रीलंका के अस्पतालों में दवाओं की कमी को पूरा करने के लिए भारत ने फ्यूरोसेमाइड इंजेक्शन 20एमजी/2एमएल के 50,000 एम्पुल उपहार में दिए हैं। दवा की खेप को श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त संतोष झा ने स्वास्थ्य और मास मीडिया मंत्री नलिंदा जयतिसा को सौंपा।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस बांग्लादेश में 10 लाख से अधिक रोहिंग्या शरणार्थियों की स्थिति का निरीक्षण करने के लिए चार दिवसीय यात्रा पर बांग्लादेश पहुंचे हैं।
अमेरिकी अधिकारी भारतीय छात्रा सुदीक्षा कोनांकी के डोमिनिकन गणराज्य की यात्रा के दौरान रहस्यमय ढंग से लापता हो जाने के मामले में 24 वर्षीय एक युवक से पूछताछ कर रहे हैं।
बांग्लादेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बढ़ते आंदोलन के बीच दुष्कर्म की शिकार 8 साल की एक बच्ची की मौत हो गई है। हिंसा और विरोध को देखते हुए बांग्लादेश पुलिस ने राजधानी ढाका के महत्वपूर्ण स्थानों पर विरोध प्रदर्शनों पर अनिश्चितकाल के लिए रोक लगा दी है।
Friend in Need! 🇮🇳🤝🏼🇱🇰
— India in Sri Lanka (@IndiainSL) March 13, 2025
At urgent request from Govt. of 🇱🇰, 🇮🇳 gifted 50000 ampoules of Furosemide injection to cater to its shortage in hospitals in 🇱🇰 in immediate term. Consignment was handed over today by HC @santjha to Minister of Health & Mass Media Hon. Dr. @NalindaJay. pic.twitter.com/UJiTJHYijd
6,6,6,6,6,6,6... युवराज सिंह का होली धमाका, छक्कों से ऑस्ट्रेलिया भीगा!
27 साल से होली पर घर नहीं गए, यूपी पुलिस के जवान का दर्दनाक VIDEO
पाकिस्तान में 50 घंटे में दूसरा हमला: मिलिट्री बेस पर आत्मघाती विस्फोट, कई हताहत
वडोदरा में नशे में धुत आरोपी ने कार से कुचले 3 लोग, महिला की मौत, सरेआम मचाया हंगामा!
दिल्ली: कनॉट प्लेस के Bikkgane बिरयानी रेस्तरां में भीषण आग, 6 झुलसे
नीतीश कुमार भंगेड़ी ? राबड़ी देवी का गंभीर आरोप, विधानसभा में मचा हड़कंप
IPL 2025: होली पर दिल्ली कैपिटल्स का धमाका, अक्षर पटेल बने नए कप्तान!
WPL 2025: मुंबई इंडियंस की धांसू जीत, गुजरात जायंट्स को 47 रनों से रौंदकर फाइनल में!
टीचर ने स्टूडेंट्स के सामने कान पकड़कर की उठक-बैठक, हैरान रह गए छात्र!
योगी ने गोरखपुर तो अखिलेश ने सैफई में मनाई होली, सियासी रंगों से सराबोर हुए नेता