पटना: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के नौवें दिन विधान परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बीच तीखी बहस हुई।
राबड़ी देवी ने बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाया, जिसके जवाब में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तुरंत खड़े हो गए और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकाल की याद दिलाने लगे।
राबड़ी देवी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमेशा महिलाओं का अपमान करते हैं। उनका कहना था कि कोई उनके कान में कुछ कहता है, जिसके बाद नीतीश कुमार महिलाओं का अपमान करने लगते हैं।
सदन के बाहर भी राबड़ी देवी शांत नहीं रहीं। उन्होंने नीतीश कुमार को भंगेड़ी तक कह डाला। राबड़ी देवी का आरोप है कि नीतीश कुमार भांग पीकर विधानसभा आते हैं और महिलाओं का अपमान करते हैं, जिनमें वह खुद भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को यह देखना चाहिए कि जब उनकी सरकार थी, तो उन्होंने कैसा काम किया था।
तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार की स्थिति को गंभीर बताते हुए कहा कि बिहार में सरकार कैसे चल रही है, यह समझ से परे है। उन्होंने कहा कि राज्य एक ऐसे व्यक्ति के हाथों में है जो अचेत अवस्था में है और उसकी हालत ठीक नहीं है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के उस बयान पर भी आपत्ति जताई जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्होंने किसके पति को बनाया। उन्होंने कहा कि लालू जी ने भी कई लोगों को बनाया है और लालू जी और नीतीश कुमार के बीच कोई तुलना नहीं हो सकती। तेजस्वी यादव ने यह भी याद दिलाया कि नीतीश कुमार को दो बार मुख्यमंत्री लालू जी ने ही बनाया था।
*#WATCH | पटना: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और RJD नेता राबड़ी देवी ने कहा, नीतीश कुमार भांग पीकर विधानसभा आते हैं। वह महिलाओं का अपमान करते हैं, जिसमें मैं भी शामिल हूं, वे हमारा अपमान करते हैं... उन्हें देखना चाहिए कि जब हम सत्ता में थे तो हमने किस तरह का काम किया... उनके आस-पास… pic.twitter.com/dPK4ajKFoE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 12, 2025
युद्ध रोकने के प्रयासों में PM मोदी की भूमिका, पुतिन ने विश्व के सामने की भारत की सराहना
पाकिस्तान ट्रेन हाईजैक: तालिबान ने आरोपों को किया खारिज, पाक को दी खुद की सुरक्षा पर ध्यान देने की सीख
ट्रेन हाईजैकिंग: पाकिस्तान ने भारत पर लगाया आरोप, भारत का करारा जवाब
रुपये के प्रतीक (₹) के डिजाइनर कौन हैं और कब इसे पेश किया गया?
वडोदरा: नशे में धुत रईसजादों की बेकाबू कार ने ली महिला की जान, 7 घायल
डेनवर एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी: 172 यात्रियों से भरे अमेरिकी विमान में लगी आग
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री लक्सन ने होली पर मचाया धमाल, बेलन वाली पिचकारी से उड़ाए रंग!
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन होली के रंग में रंगे!
उत्तर प्रदेश में होली पर बवाल: लाट साहब जुलूस में हुड़दंग, पुलिस ने बरसाई लाठियां
अक्षर पटेल बने दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान, होली पर प्रशंसकों को मिला खास तोहफा!